
अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क किनारे फोटो ले रहे परिवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार ऊपर सड़क से नीचे फेंका, 30 वर्षीय महिला की मौत, बेटी और पति की हालत गंभीर।
अल्मोड़ा में आज 23 अक्टूबर की शाम हुए एक हादसे में एक स्कूटी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद स्कूटी ऊपर सड़क से नीचे आ गिरी, घटना में एक महिला की मौत की खबर है वही उसकी बच्ची और पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा पिथौरागढ़ रोड पर स्थित उदयशंकर नाट्य अकादमी के पास वापी मंडल उर्फ अब्दुल मलिक मंडल (45) वर्ष व उनकी पत्नी रफीका बेगम (30) हाल निवासी गरुड़, बागेश्वर (मूल निवासी हुगली कोलकाता) गरुड़ से अल्मोड़ा घूमने आए थे। यहाँ अल्मोड़ा में वह अपने रिश्तेदार कबीरउद्दीन के परिवार के साथ शाम के समय फलसीमा इलाके में अलग अलग दोपहिया में घूम रहे थे।

तभी वह फलसीमा में करीब 7.30 बजे फोटो खिचवाने के लिए रुके। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन से सड़क किनारे खाड़ी स्कूटी और उनके परिवार को भयानक टक्कर मार दी। इस टक्कर में गरुड़ निवासी वाप मंडल उनकी पत्नी रफ़ीका और उनकी बेटी स्कूटी समेत फालसीमा की ऊपर की सड़क से निचे की सड़क में आ गिरे।
इस घटना में स्कूटी तो सीधे नीचे दूसरी सड़क में आ गिरी जबकि रफ़ीका और उनकी बेटी झाड़ियों में कहीं फँस गए। घटना की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निकाला गया। जिसमे रफ़ीका 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उनकी बेटी और पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
