
चौखुटिया में नहीं थम रहा आक्रोश, चौखुटिया से देहरादून के लिए पद यात्रा लेकर निकले आंदोलनकारी। दूसरी तरफ चौखुटिया में 2 डॉक्टर्स ने ली जोइनिंग।
गेवाड़ घाटी चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण लोग पिछले दिनों से व्यापक आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आंदोलनकारियों का एक दल चौखुटिया से देहरादून के लिए पैदल रवाना हुआ है। पद यात्रा के लिए रवाना होने से पहले चौखुटिया में एक रैली का आयोजन भी किया गया।

आज अल्मोड़ा जिला प्रशासन की ओर से भी एक टीम बातचीत के लिए चौखुटिया गई थी, लेकिन आंदोलनकारियों का आक्रोश अभी भी बरकरार है और उन्होंने किसी भी तरह से आंदोलन समाप्त करने से इंकार कर दिया। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक जमीन पर उचित कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

चौखुटिया से देहरादून के लिए निकली पद यात्रा में बीस लोग शामिल हैं। आज शुरू हुयी पद यात्रा शाम होने तक गैरसैण पहुंच गयी थी। गैरसैण में ही यात्रा का आज रात का पड़ाव होगा। इस बीच चौखुटिया में पूर्व में भेजे गए दो विशेषज्ञ चिकित्सक बिना वेतन अवकाश पर गए थे आज उनके स्थान पर भेजे गए दो नए विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉक्टर पल्लवी शाह और डॉक्टर हेमलता ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

