Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > मंत्री रेखा आर्य और पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. चन्दन राम दास पर लाखो का बिजली बिल बकाया, नाम सामने आने के बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म।

मंत्री रेखा आर्य और पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. चन्दन राम दास पर लाखो का बिजली बिल बकाया, नाम सामने आने के बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी February 22, 2026 2 Min Read
Share

मंत्री रेखा आर्य और पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. चन्दन राम दास पर लाखो का बिजली बिल बकाया, नाम सामने आने के बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म।

उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने बागेश्वर जिले में बिजली बकायेदारों की सूची जारी की, जिसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चन्दन राम दास का नाम शामिल है। अखबार में इस सूची के जारी के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया से लेकर आम जनता के बीच रसूखदारों पर कार्यवाही ना होने को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।

अख़बार में प्रकाशित सूची के नुसार रेखा आर्य के कौसानी स्थित उनके ‘रुद्राक्ष पैलेस’ होटल पर करीब 2 लाख 98 हजार 704 रुपये का बिजली बिल बकाया बताया गया है। इतना ही नहीं, इसी सूची में पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास के नाम पर भी लगभग 2 लाख 85 हजार 990 रुपये का बकाया दर्ज है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है की ये बिजली बिल जो करीब चार वर्ष पुराना है। रेखा आर्य के मीडिया प्रभारी ने मीडिया को बताया कि होटल 2022 में बिक चुका था और बकाया बिल 21 फरवरी 2026 को ही चुकता कर दिया गया। UPCL के कार्यपालन अभियंता ने भी पुष्टि की कि शनिवार दोपहर तक पूरा भुगतान हो चुका है। सूची में पूर्व मंत्री चंदन राम दास का नाम भी था, जिनका बकाया अभी बाकी है।

सूची में अन्य बड़े बकायेदारों में अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड (92 लाख रुपये) और जिला अस्पताल बागेश्वर (16 लाख रुपये) भी शामिल हैं। इस मामले के सामने आने के बाद आम उपभोक्ताओं की तुलना में बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई धीमी होने की आलोचना हो रही है, क्योंकि आम आदमी का कनेक्शन एक दो हजार रूपये बकाये में भी काट दिए जाते हैं और रसूखदार लोगों को सालों तक लाखो रूपये की वसूली करने पर विभाग कोई कार्यवाही नहीं करता।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article होली पर यात्रियों को तोहफा, काठगोदाम से मुंबई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए समय और तारीख।
Next Article रानीखेत क्रिकेटर्स ने रानीखेत क्लब को 288 रनों से हराकर दर्ज की शानदार जीत।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

क्वारब पर बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति और बालिका घायल, चलते ट्रैफिक के ऊपर पोकलैंड से चल रही थी खुदाई, अफसर आँखे मूंदे अपने ऑफिस में बैठे थे।

कुमाऊँ न्यूज़

होली पर यात्रियों को तोहफा, काठगोदाम से मुंबई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए समय और तारीख।

कुमाऊँ न्यूज़

कैंची धाम ट्रस्ट पर लगाए घोटाले के आरोप, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, नोटिस जारी कर जवाब माँगा।

कुमाऊँ न्यूज़

बस को पास देने में पिकअप ट्रक खाई में गिरा, पांच घायल। मजदूरों को ले जा रहा था पिकअप।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?