Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत क्रिकेटर्स ने रानीखेत क्लब को 288 रनों से हराकर दर्ज की शानदार जीत।

रानीखेत क्रिकेटर्स ने रानीखेत क्लब को 288 रनों से हराकर दर्ज की शानदार जीत।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी February 22, 2026 2 Min Read
Share

रानीखेत क्रिकेटर्स ने रानीखेत क्लब को 288 रनों से हराकर दर्ज की शानदार जीत।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वाधान में सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग का आज उद्घाटन मुकाबला रानीखेत क्रिकेटर्स और रानीखेत क्लब के बीच जी एन जी क्रिकेट ग्राउंड हल्द्वानी में खेला गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विनय कुमार ओझा (उपायुक्त राज्यकर ऊधम सिंह नगर) ने दोनों ही टीमों से परिचय प्राप्त कर किया।

रानीखेत क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रानीखेत क्रिकेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 394 रनों का विशाल स्कोर बनाया। टीम के लिए मानव यादव ने 124 रन की शतकीय पारी खेली sath ही मयंक बिष्ट ने 71 और शुभम बिष्ट ने 65 रनों का योगदान दिया। रानीखेत क्लब के गेंदबाज गोकुल, नीरज, तक्ष और विकास ने 1-1 विकेट लिया।

- Advertisement -

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीखेत क्लब की पूरी टीम 22वें ओवर में 106 रन बनाकर आल आउट हो गयी और रानीखेत क्रिकेटर्स ने 288 रनों से मैच जीत लिया। रानीखेत क्लब के बल्लेबाज ऋषि चिलवल 26, नीरज पाण्डे 21 और प्रशांत कुमार 17 रन ही दहाई का अंक पार कर सके। रानीखेत क्रिकेटर्स के गेंदबाज दीपेश ने 4, मानव यादव और लोकेश यादव ने 2-2 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आल राउंड प्रदर्शन के लिए रानीखेत क्रिकेटर्स के बल्लेबाज मानव यादव को दिया गया। अंपायर की भूमिका में शिवम् पाण्डे और विनोद पंतोला जबकि स्कोरर की भूमिका हरप्रीत सिंह कम्बोज ने निभाई। इस मौके पर नरेंद्र अधिकारी, आनंद बिष्ट, अमित कांडपाल, कमल कोरंगा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का अगला मैच सोमवार दिनांक 23/2/2026 को जी एन जी क्रिकेट ग्राउंड में रानीखेत क्रिकेट क्लब और फ्यूचर स्टार क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 9:00 बजे से खेला जायेगा।l

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मंत्री रेखा आर्य और पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. चन्दन राम दास पर लाखो का बिजली बिल बकाया, नाम सामने आने के बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म।
Next Article क्वारब पर बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति और बालिका घायल, चलते ट्रैफिक के ऊपर पोकलैंड से चल रही थी खुदाई, अफसर आँखे मूंदे अपने ऑफिस में बैठे थे।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

रानीखेत के होल्म फार्म और अल्मोड़ा के ख़ूबसूरत नज़ारों में फिल्माई गयी फिल्म “जब खुली किताब” 6 मार्च को Zee5 पर रिलीज़ होगी।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत के कृष्णा रावत ने जे.ई. मुख्य प्रवेश परीक्षा 94.52 प्रतिशत अंको के साथ पास की।

रानीखेत न्यूज़

भतरौंजखान पहुंच कर मुख्यमंत्री ने सतीश नैनवाल को दी श्रद्धांजलि, परिवार को ढांढस बंधाया।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में विराट हिन्दू सम्मलेन का हुआ आयोजन, विश्व के कल्याण के लिए फिर से हिन्दुओं को एकजुट होने का आह्वान।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?