
रानीखेत की होनहार बिटिया कोमल का पहले ही प्रयास में MBBS के लिए हुआ चयन, पिता चौबटिया गार्डन में उपनल कर्मचारी, विद्यालय परिवार ने जताया हर्ष।
राजकीय इण्टर कॉलेज कुनेलाखेत की 2024 में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण होनहार छात्रा कोमल गोस्वामी का MBBS कोर्स के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के सेवित क्षेत्र की ग्राम गाड़ी के एक साधारण परिवार की बिटिया ने अपने परिवार, राजकीय इण्टर कॉलेज कुनेलाखेत तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करते हुवे पहले प्रयास में बिना किसी प्रकार की कोचिंग और सहायता के 720 में से 516 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 35689 प्राप्त किया है।

कोमल के पिता ईश्वर गिरी उपनल के माध्यम से चौबटिया गार्डन में कार्यरत हैं तथा माता गृहणी हैं। कोमल के चयन पर सम्पूर्ण विद्यालय परिवार, शिक्षक शिक्षिकाओं ने अत्यंत मृदुभाषी, व्यवहार कुशल, अनुशासित तथा सबका सम्मान करने वाली छात्रा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्रा के द्वारा इससे पूर्व 2022 में हाई स्कूल की परीक्षा में भी बोर्ड मेरिट में 25वाँ स्थान प्राप्त किया गया था।

