Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत में अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग का पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने किया शुभारम्भ, पहले मैच में सर्विसेज क्लब अल्मोड़ा ने अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब को 10 रन से हराया।

रानीखेत में अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग का पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने किया शुभारम्भ, पहले मैच में सर्विसेज क्लब अल्मोड़ा ने अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब को 10 रन से हराया।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी January 13, 2026 3 Min Read
Share

रानीखेत में अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग का पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने किया शुभारम्भ, पहले मैच में सर्विसेज क्लब अल्मोड़ा ने अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब को 10 रन से हराया।

12 जनवरी से रानीखेत में आयोजित अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन रानीखेत के पूर्व विधायक करन माहरा द्वारा किया गया। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा द्वारा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए करन माहरा ने कहा कि खेल केवल मैदान में होने वाली प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। अल्मोड़ा के युवाओं की प्रतिभा और लगन पर हमें गर्व है। ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को मजबूत करते हैं और प्रदेश के खेल भविष्य को एक नई दिशा प्रदान करते हैं।

उद्घाटन मैच सर्विसेज क्लब अल्मोड़ा और अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब के बीच खेला गया। जिसमें अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्विसेज क्लब अल्मोड़ा की शुरुआत बहुत खराब रही मात्र 33 रन में 8 विकेट आउट हो गए। जिसके बाद 9वे विकेट के लिए युग कांडपाल और विवेक आर्या ने 135 रन की साझेदारी करी।

- Advertisement -

युग कांडपाल ने नाबाद 60 रन और विवेक आर्या 43 रन बनाए, और सर्विसेज क्लब की टीम 43.4 ओवर में 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब के लिए इशांत तिवारी ने 4 विकेट और दिव्यांश एवम रुद्राक्ष कनवाल ने 2-2 विकेट लिए।

दूसरी पारी में 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहरा अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब 173 रन बनाकर 33.5 ओवरों में ऑल आउट हो गई । अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब के पीयूष कुमार ने नाबाद 49 रन, आरुष ने 38 और दिव्यांश ने अपनी टीम के लिए 29 रन की पारी खेली। सर्विसेज क्लब के अरमान ने 4 विकेट और मुकेश भोज एवम लोकेश ने 2-2 लिये। अरमान अली को शानदार गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ दी मैच पुरस्कार दिया गया।

अरमान अली मैन ऑफ़ दी मैच

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, संजय मेहरा, अनिल गोयल, प्रभात माहरा, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, भूपेंद्र रावत, जयंत रौतेला, गोपाल देव, कुलदीप कुमार, हेमंत रौतेला, निखिल आर्या, दीपक मेहरा, जतींन जायाल, विनोद कांडपाल, कैलाश मेहरा, कमल भट्ट, राहुल नेगी आदि मौजूद रहे। मैच के अंपायर राजेंद्र सिंह एवं जे पी सिंह रहे साथ में नवनीत स्कोरर की भूमिका में रहे।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article स्वामी विवेकानंद जयंती पर दौड़ का हुआ आयोजन, दिनेश चंद्र ने जीता पहला नकद पुरुस्कार, भाजयुमो ने किया था आयोजन।
Next Article खुद को परेशान बता कर तीन महीने घर में रुका, फिर साढ़े चार लाख के जेवर लेकर हुआ फरार, सल्ट पुलिस ने 5 गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

विधायक नैनवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ देखा बजट का प्रसारण, बजट पर चर्चा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, 25 साल बाद एक ही दिन में मिल गया बिजली कनेक्शन, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लिया खबर का संज्ञान।

रानीखेत न्यूज़

गरीब दलित विधवा महिला को 25 साल में भी बिजली नहीं दे सकी सरकार, मंत्री रेखा आर्य की विधानसभा में दलित महिला की नहीं हो रही सुनवाई।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में में इस बार भी फागोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा, बाजार में निकलेगी शोभा यात्रा, स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?