Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत में वाहन खाई में गिरा, दो की मौ*त। रात भर खाई में पड़े रहे श*व, अगले दिन (आज) मिली जानकारी।

रानीखेत में वाहन खाई में गिरा, दो की मौ*त। रात भर खाई में पड़े रहे श*व, अगले दिन (आज) मिली जानकारी।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
June 23, 2026
2 Min Read
Share

रानीखेत में वाहन खा*ई में गिरा, दो की मौ*त। रात भर खाई में पड़े रहे श*व, अगले दिन (आज) मिली जानकारी।

रानीखेत के चमड़खान के निकट तितालीखेत में एक वाहन फोर्ड एडवियर संख्या CH-01 – CB 5868 खाई में गिरने से दो लोगों की मौ*त हो गयी। घटना 22 जून की रात की बताई जा रही है। लेकिन घटना की जानकारी आज 23 जून को मिल सकी। अंदेशा जताया जा रहा है कि सुनसान स्थान में रात का समय होने से किसी को इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। दोनों शव पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन जोशी पुत्र पूरन जोशी निवासी बिठौरिया नंबर 1, घर में किसी बात पर बहस होने के बाद 22 जून को शाम 5.30 बजे घर से निकल गए थे। जिसके बाद रात 10.15 के लगभग उनकी आखरी बार घर पर बात हुई, जिसके बाद उन्होंने कोई फ़ोन रिसीव नहीं किया। अगले दिन 23 जून को दोपहर में रानीखेत के चमड़खान के निकट तितालीखेत में किसी व्यक्ति द्वारा टूटा हुआ पैराफिट देख शक होने पर खाई में देखा गया तो नीचे एक वाहन गिरा दिखा, साथ ही दो शव भी पड़े थे। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस एवं SDRF मौके पर पहुंची। छानबीन में एक व्यक्ति की पहचान मदन जोशी के रूप में हुई लेकिन दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मदन जोशी के परिवार को दुर्घटना की जानकारी दे दी गयी है, लेकिन दूसरे व्यक्ति के बारे में खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच में जुटी है। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस दल में एस०आई० हेमा कार्की, एस०आई० कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल राजकुमार, हेड कांस्टेबलमनोज कुमार, होम गार्ड गंगा सिंह, प्रवीण कुमार, आनंद, ज्योति सहित SDRF एवं राजस्व विभाग की टीम थी।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सोशल मीडिया पर वाल्मीकि समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग
Next Article रानीखेत में जुलाई में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती, सेना ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
  • पिथौरागढ़ जा रही थी वैगनआर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • रानीखेत से लापता नाबालिग युवती किराये के कमरे से बरामद, रानीखेत पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
  • रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल
  • रानीखेत में 136वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 15 से 23 सितंबर तक होगा आयोजन।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

रानीखेत के मोहल्लों में वाहन द्वारा सिलेंडर वितरण शुरू हुआ, तहसीलदार और एजेंसी प्रबंधक ने की निगरानी।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में विश्व साइकिलिंग दिवस पर फिटनेस रैली, 41 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

रानीखेत न्यूज़

विहिप ने रानीखेत में गौशाला संचालन की जतायी इच्छा, गौशाला निर्माण के लिए प्रशासन से भूखंड और सहायता की मांग की।

रानीखेत न्यूज़

जिलाधिकारी पहुंचे ताड़ीखेत : बस टर्मिनल व रोडवेज वर्कशॉप के निर्माण में आएगी तेजी, रोड निर्माण के लिए ध्वस्त किया जायेगा पुराना भवन।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account