Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत में विश्व साइकिलिंग दिवस पर फिटनेस रैली, 41 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

रानीखेत में विश्व साइकिलिंग दिवस पर फिटनेस रैली, 41 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
June 14, 2026
2 Min Read
Share

रानीखेत में विश्व साइकिलिंग दिवस पर फिटनेस रैली, 41 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

रानीखेत। विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब की ओर से उत्तराखंड साइक्लिंग एसोसिएशन के तहत रविवार को आयोजित ‘फन राइड’ साइक्लिंग रैली में युवाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों की अच्छी उपस्थिति रही। रैली में 9 से 54 वर्ष तक की आयु के कुल 41 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आयोजकों ने बताया कि रैली का उद्देश्य जनता को नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना व बढ़ते डिजिटल स्क्रीन समय से दूरी बनाकर सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में उत्साह के साथ अभियान का समर्थन किया।

- Advertisement -

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक और उनकी धर्मपत्नी मनीषा महादिक रहे। आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी विशिष्ट अतिथि थे। रैली को रानीखेत क्लब से क्लब अध्यक्ष व पर्वतारोही सुमित गोयल तथा अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रतियोगिता में 15.5 किलोमीटर और 11 किलोमीटर के दो वर्ग तय किए गए थे। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के सफल संचालन में कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर और राजकीय चिकित्सालय रानीखेत का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisement -

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। आयोजन के व्यवस्थापन एवं संचालन में ज़िया खान, अनिल गोयल, जीवन कुवार्बी, सी.एस. जैन, गौरव पांडेय व एस.एस. फर्त्याल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्लब के सचिव देवांशु साह, कोषाध्यक्ष अरविंद साह व उपाध्यक्ष विवेक पांडे सहित अन्य सदस्य भी सक्रिय थे। आयोजन को आयोजकों ने केवल एक खेल कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार समाज के निर्माण का संदेश बताया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मिशन 2027 नहीं , मिशन 2026 !!! दिसंबर में हो सकते है पांच राज्यों के चुनाव। राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मियां बढ़ी।
Next Article “मैनेजर रखकर चला सकेंगे होम स्टे” – करन माहरा ने सरकार की नई Bed & Breakfast नीति पर उठाये सवाल।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
  • पिथौरागढ़ जा रही थी वैगनआर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • रानीखेत से लापता नाबालिग युवती किराये के कमरे से बरामद, रानीखेत पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
  • रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल
  • रानीखेत में 136वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 15 से 23 सितंबर तक होगा आयोजन।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

रानीखेत में 1170 अग्निवीर शपथ लेकर राष्ट्र सेवा को भारतीय सेना का हिस्सा बने।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य रैली का आयोजन।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत क्रिकेटर्स ने आज फिर दिखाया दम, अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब को 8 विकेट से हराया।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account