Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत में 1170 अग्निवीर शपथ लेकर राष्ट्र सेवा को भारतीय सेना का हिस्सा बने।

रानीखेत में 1170 अग्निवीर शपथ लेकर राष्ट्र सेवा को भारतीय सेना का हिस्सा बने।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी May 31, 2026 2 Min Read
Share

रानीखेत में 1170 अग्निवीर शपथ लेकर राष्ट्र सेवा को भारतीय सेना का हिस्सा बने।

रानीखेत — कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर (केआरसी) के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में शनिवार को 1170 अग्निवीरों ने भारतीय सेना की शपथ लेकर राष्ट्र सेवा की पारी शुरू कर दी। छह माह के कड़े एवं अनुशासित प्रशिक्षण के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए अग्निवीरों ने अंतिम पग भरकर औपचारिक रूप से सेना में शामिल होने का संकल्प लिया।

समारोह में अग्निवीर कदमताल करते हुए मैदान में पहुंचे। उनकी सुसंगठित परेड और जोशपूर्ण मार्च ने दर्शकों का मनोबल बढ़ाया और मैदान भारत माता के जय-जयकार से गूंज उठा। समारोह में बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय नागरिक मौजूद थे जिन्होंने तालियों और नारों से नवसैनिकों का उत्साहवर्धन किया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने अग्निवीरों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने सभी अग्निवीरों और उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेना में भर्ती होना सौभाग्य की बात है और यह अवसर हर किसी को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और सेना उन माता-पिता के प्रति कृतज्ञ हैं जिन्होंने अपने बच्चों को देश की सेवा के लिए समर्पित किया है। ब्रिगेडियर महादिक ने नवसैनिकों से कर्तव्य, अनुशासन और देशभक्ति के साथ सेवा करने का आग्रह भी किया।

समारोह के दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को सम्मानित भी किया गया। शपथ ग्रहण न केवल सैन्य परंपरा का हिस्सा था, बल्कि हजारों परिवारों के लिए गर्व और उम्मीद का पल भी था। कई परिवार दूर-दूर से अपने सदस्यों को वर्दी में देखने और भविष्य की सफलता के लिए आशीर्वाद देने पहुँचे।

- Advertisement -

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय व्यक्ति का शव।
Next Article बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के लिए रानीखेत से हरिद्वार रवाना हुआ प्रशिक्षणार्थियों का दल।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

उद्यान निदेशालय चौबटिया को 26 साल बाद मिला अपना स्थायी निदेशक, देहरादून में संभाला कार्यभार।

रानीखेत न्यूज़

स्व. पूरन माहरा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फल बांटे, पूरन माहरा के आदर्शो को किया याद।

रानीखेत न्यूज़

बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के लिए रानीखेत से हरिद्वार रवाना हुआ प्रशिक्षणार्थियों का दल।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय व्यक्ति का शव।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?