Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > “मैनेजर रखकर चला सकेंगे होम स्टे” – करन माहरा ने सरकार की नई Bed & Breakfast नीति पर उठाये सवाल।

“मैनेजर रखकर चला सकेंगे होम स्टे” – करन माहरा ने सरकार की नई Bed & Breakfast नीति पर उठाये सवाल।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी June 14, 2026 2 Min Read
Share

“मैनेजर रखकर चला सकेंगे होम स्टे” – करन माहरा ने सरकार की नई Bed & Breakfast नीति पर उठाये सवाल।

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और CWC सदस्य करन माहरा ने राज्य सरकार की Bed & Breakfast (B&B) पंजीकरण नीति पर गंभीर आपत्ति जताई है। माहरा ने कहा कि नई व्यवस्था में संपत्ति का मालिक स्वयं परिसर में न रहकर भी अधिकृत ऑपरेटर, मैनेजर या वाणिज्यिक सेवा प्रदाता के माध्यम से पर्यटन व्यवसाय चला सकता है, जिससे स्थानीय होमस्टे अवधारणा और स्वरोजगार पर खतरा बन सकता है।

माहरा ने याद दिलाया कि होमस्टे योजना का मूल उद्देश्य स्थानीय परिवारों को पर्यटन से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना और सांस्कृतिक आतिथ्य को सँजोना था। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रावधानों से बाहरी निवेशकों और व्यावसायिक समूहों के लिए राज्य के पर्यटन क्षेत्र में प्रवेश के नए रास्ते खुल सकते हैं, जो राज्य की भू-नीतियों और सार्वजनिक दावों के बीच विरोधाभास दर्शाता है।

- Advertisement -

उन्होंने चेतावनी दी कि बिना स्थानीय निवास की अनिवार्यता के पर्यटन व्यवसाय संचालित करने की अनुमति से स्थानीय युवाओं, छोटे होटल व्यवसायियों और होमस्टे संचालकों को असमान प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। माहरा ने कहा कि इससे ग्रामीण समाज की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक ढांचा और निगरानी-सुरक्षा से जुड़े मुद्दे भी प्रभावित हो सकते हैं।

वहां के कई परिवारों ने पर्यटन उद्योग में अपने जीवनभर की पूँजी और ऋण लगाकर निवेश किया है; माहरा ने कहा कि नई नीति से उनके कारोबार और रोज़गार पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि B&B नीति के सभी प्रावधान सार्वजनिक किए जाएँ और स्थानीय प्रतिनिधियों, होटल उद्योग, होमस्टे संचालक तथा सामाजिक संगठनों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाना चाहिए। माहरा ने कहा कि भूमि, संसाधन और रोजगार पर पहला अधिकार राज्य के लोगों का है और पर्यटन विकास में यह प्राथमिकता बनाए रखी जानी चाहिए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत में विश्व साइकिलिंग दिवस पर फिटनेस रैली, 41 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा
Next Article आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

केतन लाल हत्या प्रकरण के विरोध में रानीखेत में मूल निवासी संघ ने ज्ञापन सौंपा, विशेष न्यायालय का गठन करने की मांग।

रानीखेत न्यूज़

आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में विश्व साइकिलिंग दिवस पर फिटनेस रैली, 41 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

रानीखेत न्यूज़

30 जून तक रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया, ताड़ीखेत के अलग अलग इलाको में विद्युत् आपूर्ति रहेगी बाधित।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?