
रानीखेत में गैस वितरण का नया रोस्टर जारी, कई इलाको का नंबर काट कर पीछे किया गया, जनता में फ़ैल रहा आक्रोश।
रानीखेत गैस सर्विस द्वारा गैस सिलेंडर वितरण को लिए पुराना रोस्टर प्लान फेल होने के बाद नया रोस्टर प्लान जारी किया गया है। लेकिन इस प्लान को लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। पिछली बार जारी रोस्टर के फेल होने पर में जिन क्षेत्रों में सप्लाई नहीं हो पाई थी उन क्षेत्रों को नए रोस्टर में बहुत आगे का नंबर दिया गया है।
रानीखेत न्यूज़ से बात करते हुए कई ग्रामीणों ने अपने इलाके की अनदेखी की शिकायत की है। जैसे कि पिछले प्लान में गनियाद्योली क्षेत्र में 29 मार्च को सिलेन्डर बांटे जाने थे लेकिन वहां आज तक गैस वितरण नहीं हुआ है। गनियाद्योली क्षेत्र को 29 मार्च से सीधे 21 अप्रैल का समय दे दिया गया। पिछले 1 महीने से गैस का इंतज़ार करते लोगो को अब 16 दिन आगे का नंबर दिया गया है। जबकि 29 मार्च को गैस ना पहुंचने पर उन्हें पास की तिथि देनी चाहिए थी।
यही हाल हिडाम चापड़ क्षेत्र का है वहां 4 अप्रैल को गैस वितरण होना था अब वहां 26 अप्रैल की तिथि दी गई है। लछिना मनारी मण्डलकोट में 1 अप्रैल को गैस वितरण होना था अब वहां 23 अप्रैल की तिथि दी गई है। टाना तस्वाड़ में 31 मार्च को गैस वितरण होना था अब वहां 22 अप्रैल की तिथि दी गई है। इसके अलावा ताड़ीखेत के निकटवर्ती कई इलाकों में भी अभी तक गैस नहीं पहुंच पाई है। इन इलाको के बारे में भी नए रोस्टर प्लान में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कुल मिलाकर गैस एजेंसी में कुशल प्रबंधन की कमी दिख रही है वही एक सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि क्या इन सब पर जिला प्रशासन अपनी कड़ी नज़र रख भी रहा है या नहीं?
नया रोस्टर प्लान इस प्रकार से है :-

