
रानीखेत : मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने खड़ा किया 458 रन का विशाल स्कोर के सामने नहीं टिक पाई फ्यूचर स्टार क्लब की टीम।
नर सिंह ग्राउंड, रानीखेत में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वाधान में चल रही अंडर 19 जिला लीग के तीसरे मैच में मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने फ्यूचर स्टार क्लब को 386 रन के बड़े अंतर से हराया। फ्यूचर स्टार क्लब ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया। मैच का उद्घाटन रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत जी एवम सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग मुकुल सती जी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी 42.3 ओवर में 458 रन का विशाल स्कोर बनाकर ऑल आउट हो गई । कृष कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंद में 128 रन बनाये और लक्ष्य रावत ने 65 रन एवं काव्य जोशी ने 54 रन की पारी खेली। फ्यूचर स्टार क्लब के लिए सविनय ने 3 विकेट और हर्षवर्धन एवम आदित्य सुयाल ने 2-2 विकेट लिए।

दूसरी पारी में 459 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्यूचर स्टार क्लब की टीम 14.1 ओवर में 72 ऑल आउट हो गई| चैतन्य कांडपाल ने अपनी टीम के लिए 27 रन बनाये। मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रियांशु बोरा ने 4 विकेट और कबीर एवम काव्य जोशी ने 2-2 विकेट लिये। कृष कुमार को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ़ दी मैच पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा संरक्षक संजय मेहरा, अनिल गोयल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, कैलाश मेहरा, राहुल नेगी, निखिल आर्या, अमित बिष्ट, विनोद कांडपाल, तरुण साह एवम भास्कर बिष्ट आदि मौजूद रहे। मैच के अंपायर राजेंद्र सिंह एवं जे पी सिंह रहे साथ में नवनीत स्कोरर की भूमिका में रहे।

