
रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बिहार की बम्पर जीत का जश्न , मिठाई बांटकर किया ख़ुशी का इजहार।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे उत्तराखंड में भी मनाया जा रहा है। रानीखेत में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण के साथ विजय उत्सव मनाया। विभिन्न नगरों देहरादून, नैनीताल, हल्द्वानी अल्मोड़ा आदि में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

वही रानीखेत में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में मिष्ठान वितरण कर बिहार जीत का जश्न मनाया। वक्ताओं ने कहा कि यह विजय भाजपा की लोकप्रियता और सुशासन का परिणाम है, और 2027 में उत्तराखंड में भी भाजपा की बड़ी जीत दर्ज करेगी।
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस जीत पर खुशी जाहिर की और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया गया। यह जश्न बिहार की जीत की खुशी को उत्तराखंड तक पहुंचने का प्रतीक है और भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत , छावनी परिषद सभासद मोहन नेगी, विमल भट्ट, भुवन पपनै, दीपक बिनवाल, शंकर दत्त बुधोडी़, खजान जोशी, मनीष भैसोड़ा, विपिन भार्गव आदि मौजूद रहे।
