
रानीखेत विधायक के छोटे भाई और भिकियासैण के ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार।
रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई और भिकियासैण के ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का आज 10 फरवरी की सुबह निधन हो गया है। पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे और उन्हें इलाज के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। जहाँ आज उन्होंने अंतिम साँस ली।

उनका पार्थिव शरीर आज देर रात तक उनके निवास स्थान भतरोजखान पहुंचेगा, कल दिनांक 11.2.2026 को उनका अंतिम संस्कार बेतालघाट में होगा। उनके निधन का समाचार पहुंचते ही उनके परिजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र वासियों में शोक व्याप्त हो गया।
