
रानीखेत में अवैध सम्बन्धो के शक में पिता संग विद्यालय पहुंचकर पत्नी ने शिक्षक को पीटा, व्हाट्सएप चैटिंग से हुआ था शक।
रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज जैना में एक अनहोनी हुई जिसमें एक शिक्षक की पत्नी ने अपने पति को प्रेम प्रसंग के शक में विद्यालय में सार्वजनिक रूप से पीटा। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे कक्षा चल रही थी तभी शिक्षक पवन कुमार की पत्नी राजेंद्री अपने पिता के साथ स्कूल पहुंच गईं। उन्होंने अपने पति को प्रशिक्षु शिक्षिका के साथ देखा और दोनों पर थप्पड़ बरसाने लगीं।

इस दौरान छात्रों में हड़कंप मच गया और कई छात्राएं घबरा कर भाग गईं। विद्यालय के अन्य शिक्षक स्तब्ध रह गए जबकि स्कूल प्रशासन ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया।पत्नी राजेंद्री ने मीडिया को बताया कि उन्हें पति और प्रशिक्षु शिक्षिका के बीच अवैध संबंधों का शक व्हाट्सएप चैटिंग से हुआ था। उन्होंने पूर्व में कई बार जिला शिक्षा अधिकारियों को शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन कुमार पहले भी अनुशासनहीनता में फंस चुके हैं और घर पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते हैं।
विद्यालय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षिका की पत्नी की लिखित शिकायत मिली है, इसे उच्च अधिकारियों को भेजा गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है। जिला शिक्षा विभाग ने भी मामले की रिपोर्ट मांगी और सुनिश्चित किया कि विद्यालय का माहौल प्रभावित न हो।
