
रानीखेत में हिंदूवादी संगठनो का फूटा गुस्सा, बांग्लादेश का पुतला दहन कर दीपू चंद दास की हत्या पर जताया आक्रोश।
बांगलादेश में भीड़ द्वारा पीट कर जिन्दा जलाये गए दीपू चंद दास की हत्या, महिलाओ से बलात्कार और धर्म परिवर्तन के विरोध में हिंदूवादी संगठनो द्वारा रानीखेत के गाँधी चौक में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जेहादी मानसिकता की कड़े शब्दों में निंदा की।

वक्ताओं ने कहा कि धर्म के नाम पर पीट-पीटकर मार दिये गये दलित हिन्दू दीपू चंद दास को अधमरा कर चौराहे पर टांग कर जिंदा जला दिया गया और उनके परिवार की महिलाओं का सामूहिक बलात्कार किया गया। कहा कि हमें इस जेहादी मानसिकता का कड़ा प्रतिरोध और प्रतिकार करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पन्त, विभाग संगठन मंत्री वेद प्रकाश , नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डेय, परासर तिवारी, नारायण सिंह, मनमोहन सिंह, पंकज, कमल कुमार, हेम चन्द्र, जिला पंचायत सदस्य हिमांशू कुमार, मदन कुवार्बी, हिन्दू जागरण मंच से तरूण जोशी, ललित जोशी , पावस जोशी , प्रीती गोस्वामी , विमल भट्ट , मोहन नेगी , मनोज कुमार अग्रवाल, रवि मोहन अग्रवाल, दीपक भंडारी, विपिन कुमार भार्गव , ललित मेहरा, दर्शन मेहरा, उमेश पंत, अजय चौहान आदि अनेकों लोग उपस्थित थे।
