
आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत: कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 15 छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए
रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत के छात्रों ने कक्षा 12 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फिर से कमाल कर दिखाया। मानविकी संकाय की सुधा खाती ने 96.20 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया।

तनिष्का ने 96 प्रतिशत और खुशी रावत ने 94.60 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया। कॉमर्स में सुजल चंद्रा ने 95.40 प्रतिशत के साथ टॉप किया, जबकि साइंस संकाय में प्रियंका जोशी ने 93.60 प्रतिशत अंक लिए।

इस साल 15 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल परिवार ने इसे छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।

