
रानीखेत को बड़ी सौगात, नागरिक अस्पताल में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने एनआईसीयू वार्ड का किया लोकार्पण। पूरी हुई मुख्यमंत्री की घोषणा।
गोविन्द माहरा नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में आज स्थानीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) वार्ड का लोकार्पण किया। अब इस सुविधा के शुरू होने के बाद कमजोर नवजात शिशु को बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र रेफर नहीं करना पड़ेगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा चार वर्ष पूर्व की गयी थी लेकिन प्रशिक्षित स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टर ना मिलने की वजह से इस सुविधा को अब शुरू किया जा सका है।

गोविन्द माहरा नागरिक चिकित्सालय रानीखेत उप जिला अस्पताल का दर्जा प्राप्त है। यहाँ केवल रानीखेत क्षेत्र के ही नहीं बल्कि द्वाराहाट, स्याल्दे, सल्ट, भिकियासैंण सहित गढ़वाल क्षेत्र से भी मरीज पहुंचते हैं। एनआईसीयू की स्थापना से इन सभी क्षेत्रो में समय से पूर्व जन्मे तथा कमजोर बच्चो को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने रानीखेत में एनआईसीयू की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में आम जनता की समस्याएं दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी का परिणाम है की रानीखेत में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हो रही हैं।

इस अवसर पर सीएमओ अल्मोड़ा पांगती जी, सीएमएस आर के वर्मा, डॉक्टर डीएस नेगी , डॉक्टर अशोक टम्टा, डॉक्टर मोनिका सिवाली, डॉ कमल किशोर, चीफ फार्मासिस्ट गिरधर बिष्ट, मोहन नेगी, गिरीश भगत, ध्यान सिंह नेगी, ललित मेहरा, मुकेश पांडे, राम सिंह रावत, पुष्पा तिवारी , कविता चौहान , अजय चौहान, उमेश पंत, दीप भगत, मनजीत भगत, महेंद्र रावत, दर्शन मेहरा, प्रदीप बिष्ट, विनोद भार्गव , भूपेंद्र रावत ,सरिता पांडे , लता पांडे, संदीप गोयल, राजेंद्र बिष्ट, राजेंद्र आर्य, नीरज तिवारी, दर्शन बिष्ट, अरविंद वर्मा, जगदीश अग्रवाल सहित कई भाजपा नेता एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

