Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > करन माहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री के दौरे को बताया निराशाजनक, रानीखेत के मूलभूत मुद्दों पर बात ना करने पर जताई निराशा।

करन माहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री के दौरे को बताया निराशाजनक, रानीखेत के मूलभूत मुद्दों पर बात ना करने पर जताई निराशा।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
December 23, 2025
4 Min Read
Share

करन माहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री के दौरे को बताया निराशाजनक, रानीखेत के मूलभूत मुद्दों पर बात ना करने पर जताई निराशा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रानीखेत दौरे को पूर्व विधायक करन माहरा ने निराशाजनक बताया है। यहाँ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए करन माहरा ने कहा की मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर रानीखेत के लोगों में काफी उम्मीदे थी, और आम जनता मुख्यमंत्री से कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद लगाए बैठी थी। लेकिन मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता को निराश किया है।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों पर माहरा ने कहा की धामी जी और भाजपा केवल हिन्दू मुस्लिम की राजनीती करते है। इसलिए लव जेहाद लैंड जिहाद थूक जिकाड के नाम पर लोगों का ध्यान भटकाती है ताकि लोगों भर्ती घोटालो , सड़को, बेरोजगारी , स्वास्थ्य जाये इसलिए वह कोंग्रेस पर आरोप लगाने का काम करते हैं।

- Advertisement -

माहरा ने कहा कि रानीखेत के लोग मुख्यमंत्री से जिले की घोषणा की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने जिले की घोषणा तो दूर, भविष्य का कोई रोडमैप भी जनता के समक्ष नहीं रखा। कहा कि क्षेत्रीय विधायक भी मंच से एक बार भी जिले की मांग को नहीं उठा पाए है।

माहरा ने कहा कि उनके विधायक के कार्यकाल में उन्होंने 50 लाख रूपये की विधायक निधि से ऑक्सीजन प्लांट भिकियासैण में लगाया गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद पर्याप्त देखरेख के आभाव में वह बंद पड़ा है। NCC ग्राउंड में स्टेडियम निर्माण को लेकर उन्होंने कहा की इसके लिए 3 करोड़ रूपये ढाई साल पहले आ गया था, तो अब जो 3 करोड़ दिया है वह 3 + 3 = 6 करोड़ है या ये पुराना ही 3 करोड़ की घोषणा फिर से की गई है।

उन्होंने कहा कि रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के लिए जिन योजनाओं का श्रेय लिया जा रहा है, उनमें से कई पूर्व में स्वीकृत हैं, जिन्हें वर्तमान जनप्रतिनिधि और सरकार नया बताकर प्रचारित कर रही है। रानीखेत अस्पताल के बारे में उन्होंने कहा की यहाँ 2 साल से सीटी स्कैन मशीन धूल खा रही है,ब्लड टेक्नीशियन शिफ्ट कर दिया गया है, लेप्रोस्कोपिक मशीन भी बिना टेक्नीशियन के धूल खा रही है। कहा कि इन मामलों पर मुख्यमंत्री के आने के बाद चर्चा होनी चाहिए थी लेकिन इन सब मामलो में मुख्यमंत्री ने निराश किया है।

बयेड़ी पम्पलिंग योजना पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा की 17 करोड़ की योजना में अभी तक 6 करोड़ की धनराशि जारी हुई है। कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री इस बारे में अपने विचार रख कर इसे पूरा करने की बात कहेंगे। लेकिन यहाँ भी मुख्यमंत्री ने निराश किया है।

- Advertisement -

नगर पालिका के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केवल केंद्र को पत्र लिखने से आपका कर्तव्य पूरा नहीं हो जाता है। आपको अपने बड़े इंजन से बात कर रानीखेत चिलियानौला का नगर पालिका विस्तार करना चाहिए था। ताकि कैंट बॉर्ड में परेशां लोगों को राहत मिल पाती। प्रेस वार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व जिला महामंत्री दीपक पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, चंदन बिष्ट, विजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत पहुंचे मुख्यमंत्री को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन, जिला निर्माण सहित विभिन्न समस्याओ के निराकरण की मांग।
Next Article रानीखेत के वाल्मीकि समाज ने भूमि आवंटित करने और कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति देने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
  • पिथौरागढ़ जा रही थी वैगनआर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • रानीखेत से लापता नाबालिग युवती किराये के कमरे से बरामद, रानीखेत पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
  • रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल
  • रानीखेत में 136वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 15 से 23 सितंबर तक होगा आयोजन।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

रानीखेत – द्वाराहाट में परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने पुलिस मुस्तैद

रानीखेत न्यूज़

कोतवाली रानीखेत पुलिस ने युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में गिरा देवदार का विशालकाय पेड़, पार्क भी हुआ क्षतिग्रस्त , 2 दिन से अँधेरे में रानीखेत का नगर क्षेत्र।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत : मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने खड़ा किया 458 रन का विशाल स्कोर के सामने नहीं टिक पाई फ्यूचर स्टार क्लब की टीम।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account