Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत पहुंचे मुख्यमंत्री को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन, जिला निर्माण सहित विभिन्न समस्याओ के निराकरण की मांग।

रानीखेत पहुंचे मुख्यमंत्री को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन, जिला निर्माण सहित विभिन्न समस्याओ के निराकरण की मांग।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी December 23, 2025 3 Min Read
Share

रानीखेत पहुंचे मुख्यमंत्री को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन, जिला निर्माण सहित विभिन्न समस्याओ के निराकरण की मांग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रानीखेत आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिमंडल ने वन विश्राम गृह में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रानीखेत जिले का निर्माण, अस्पताल जैसे अनेक मुद्दों के लिए निवेदन किया गया।

ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत को जिला बनाने की मांग की है। कहा कि दम तोड़ते रानीखेत के व्यापार को नई संजीवनी के लिए और लगातर हो रहे रानीखेत के पलायन को रोकने के लिए रानीखेत ज़िला निर्माण होना आवश्यक है। इसके साथ ही कहा गया कि रानीखेत नागरिक चिकित्सालय को 200 बेड की स्वीकृति अल्मोड़ा की केबिनेट बैठक में हुई थी, लेकिन आज तक धरातल में नहीं उतर पाई। ज्ञापन में हाईटेक एम्बुलेन्स को सामान्य रुप से चलाने और रानीखेत चिकित्सालय के छत पर बने भवन में पानी भरने की समस्या से निदान की मांग की गई।

- Advertisement -

ज्ञापन में कहा गया कि राजकीय चिकित्सालय भिकियासैंण को चिकित्सकों की तैनाती के साथ विधायक करन माहरा द्वारा दिये गए ऑक्सीजन प्लांट के उपयोग के साथ टेक्नीशियन भी तैनात किए जाए। कहा कि रानीखेत को पूर्व में स्वीकृत बहुमंज़िला पार्किंग और स्टेडियम निर्माण पूरा किया जाए।

ज्ञापन में दलमोड़ी वन्य क्षेत्र को पर्यटक आकर्षण के रूप में विकसित करने। खैरना मोटरमार्ग को हॉट मिक्स करने , ऐरोली ग्राम की रोड का निर्माण करने म्यू की रोड, सौला की रोड, स्यों की रोड, बलयाली की रोड, कपीना की रोड, डौनी की रोड, ज्याड़ी की रोड, धिंघारी की रोड, भड़गाँव की रोड, रिखोली की रोड, चमोली-सरोली की रोड, खड़खेत की रोड, चौगांव की रोड, मोवड़ी धूरा, नाफड़ा- झूलाखेत-सजगोड़ी रोड, चौकिया पन्धार दूणी रोड को पी०डब्लू०डी० विभाग में हस्तगत कर सरकार द्वारा वित्त की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई।

ज्ञापन देने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, भगवंत नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, दीपक पंत, यूथ अध्यक्ष अंकित पडालिया पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सुबह सवेरे मुख्यमंत्री निकले रानीखेत की सड़को पर, नगर पालिका और आधार केंद्र का मुद्दा आया तो दिया ये जवाब, तस्वीरों में देखिये मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के रानीखेत दौरे की झलकियां।
Next Article करन माहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री के दौरे को बताया निराशाजनक, रानीखेत के मूलभूत मुद्दों पर बात ना करने पर जताई निराशा।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

विधायक नैनवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ देखा बजट का प्रसारण, बजट पर चर्चा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, 25 साल बाद एक ही दिन में मिल गया बिजली कनेक्शन, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लिया खबर का संज्ञान।

रानीखेत न्यूज़

गरीब दलित विधवा महिला को 25 साल में भी बिजली नहीं दे सकी सरकार, मंत्री रेखा आर्य की विधानसभा में दलित महिला की नहीं हो रही सुनवाई।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में में इस बार भी फागोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा, बाजार में निकलेगी शोभा यात्रा, स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?