
सुबह सवेरे मुख्यमंत्री निकले रानीखेत की सड़को पर, नगर पालिका और आधार केंद्र का मुद्दा आया तो दिया ये जवाब, तस्वीरों में देखिये मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के रानीखेत दौरे की झलकियां।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार की सुबह अपने चिर परिचित अंदाज़ में रानीखेत की सैर पर निकले। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा कर आम जन की समयों को जाना और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का फीडबैक लिया।

गांधी चौक रानीखेत में उन्होंने दिल्ली से आए पर्यटकों से मुलाक़ात कर उनके शीतकाल यात्रा अनुभव को जाना। गांधी चौक पर स्थित एक चाय की दूकान पर ही उन्होंने चाय का आनंद लिया और स्थानीय निवासी – कांग्रेस नेता अजय बबली के साथ चर्चा भी की।

अजय बबली ने बताया की उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने रानीखेत को नगर पालिका बनाये जाने और रानीखेत में आधार केंद्र की समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा की वह नगर पालिका का प्रस्ताव केंद्र को भेज चुके हैं और इस सम्बन्ध में आगे भी कार्यवाही करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने तुरंत जिलाधिकारी को तुरंत ही आधार केंद्र की समस्या के निराकरण करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन दिया है।

