Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, कैंट बोर्ड ने व्यवसाइयों के साथ बैठक कर पर्यटन विकास की संभावनाओं पर की चर्चा। कैंट बोर्ड ने अपने विकास कार्य भी जनता के समक्ष रखे।

रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, कैंट बोर्ड ने व्यवसाइयों के साथ बैठक कर पर्यटन विकास की संभावनाओं पर की चर्चा। कैंट बोर्ड ने अपने विकास कार्य भी जनता के समक्ष रखे।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
January 1, 2026
5 Min Read
Share

Contents
रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, कैंट बोर्ड ने व्यवसाइयों के साथ बैठक कर पर्यटन विकास की संभावनाओं पर की चर्चा। कैंट बोर्ड ने अपने विकास कार्य भी जनता के समक्ष रखे।छावनी परिषद् द्वारा रानीखेत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किये जा रहे है, इन विकास कार्यों की एक सूची भी सामने आई है :-

रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, कैंट बोर्ड ने व्यवसाइयों के साथ बैठक कर पर्यटन विकास की संभावनाओं पर की चर्चा। कैंट बोर्ड ने अपने विकास कार्य भी जनता के समक्ष रखे।

पिछले दिनों रानीखेत न्यूज़ द्वारा आपको एक समाचार दिखाया गया था, जिसमे कैंट बोर्ड रानीखेत के अध्यक्ष ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने रानीखेत को गजट नोटिफिकेशन के हिसाब से एक छावनी नगर बताया था, उन्होंने कहा था कि रानीखेत नैनीताल तरह एक पर्यटन नगरी नहीं है। कहा था कि रानीखेत की स्थापना एक छावनी के रूप में हुई है और रानीखेत का विकास एक छावनी को ध्यान में रखकर किया जाए तो बेहतर विकास होगा।

रानीखेत न्यूज़ की इस खबर के बाद रानीखेत नगर में जनता के बीच काफी आक्रोश फैला था और रानीखेत के व्यापारियों ने इस पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद छावनी परिषद् द्वारा एक बैठक का आयोजन कर रानीखेत को पर्यटन की दृष्टि से विस्तार करने पर चर्चा की गई जिसमे ब्रिगेडियर यादव द्वारा पिछले एक वर्ष में अपने कार्यों का विवरण जनता के समक्ष रखा वही होटल व्यवसाइयों तथा व्यापारियों द्वारा भी अपने सुझाव ब्रिगेडियर यादव को दिए गए।

- Advertisement -

ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने बताया कि कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई सुविधाएं प्रदान कर रहा है। छावनी बोर्ड के सीईओ कुणाल रोहिला ने विकास परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में रानी झील का एक्सटेंशन, एनसीसी ग्राउंड का विकास, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और एसटीपी जैसे प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई। पार्किंग जैसी जन समस्याओं का भी समाधान ढूढ़ने के प्रयास किए गए। ब्रिगेडियर यादव ने कहा कि नैनीताल, अल्मोड़ा और रानीखेत छावनियों के संयुक्त प्रयासों से पर्यटकों को अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

छावनी परिषद् द्वारा रानीखेत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किये जा रहे है, इन विकास कार्यों की एक सूची भी सामने आई है :-

  1. युद्ध स्मारक को आम जनता के लिए खोला गया और पुष्पांजलि अर्पित करने की सुविधा दी गई। लोगों की पहुंच को आसान किया गया है।
  2. सामान्य जनता के लिए सोमनाथ मैदान में व्यू पॉइंट तैयार किया गया।
  3. गोल्फ कोर्स के दौरे के समय को आम जनता के लिए बढ़ा दिया गया है।
  4. एडवेंचर पार्क में मेजर श्यामल सिन्हा (वीर चक्र) के नाम पर शॉर्ट माउंटेनियरिंग कोर्स चलाए जा रहे हैं।
  5. रानीखेत में नया जिम खोला गया है।
  6. शहर में ट्रैफिक कम करने के लिए बाईपास रोड चौड़ा किया जा रहा है और मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जा रही है।
  7. घिंघारीखाल में कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
  8. केआरसी वूलन कॉम्प्लेक्स का अपग्रेड किया गया है जिसमें एक नया कैफे, एक सैलून और एक स्मृति चिन्ह की दुकान भी बनाई गई है।
  9. नर सिंह मैदान को अपग्रेड किया गया और स्थानीय टीमों को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब तक कुल एक हजार सात सौ पैंतीस नवोदित
  10. केटरों को टर्फ विकेट पर खेलने का मौका मिला है।
  11. मॉल रोड पर एक वॉकिंग प्लाज़ा तैयार किया गया है।
  12. अब शहर को सुंदर बनाने के लिए साइन बोर्ड और भित्ति चित्र लगाए जा रहे हैं।
  13. कैंटोनमेंट में हेरिटेज वॉक कार्यक्रम की मंजूरी दी गई है।
  14. हर तीन महीने में बच्चों के लिए जंगल ट्रेल वॉक और व्याख्यान का आयोजन होता है, जिसे मशहूर पर्यावरणविद श्री अनूप शाह द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।
  15. एक उच्च रिज़ॉल्यूशन दूरबीन स्थापित की है।
  16. खेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एथलीटों के लिए एक उच्च प्रदर्शन केंद्र बनाया है। आज, चार सौ पचास से अधिक लंबी दूरी के धावक, मुक्केबाज़, ताइक्वांडो और तीरंदाज़ी के लड़के प्रशिक्षण ले रहे हैं।
  17. स्थानीय लोगों को बौद्धिक जानकारी देने के लिए तीन सितंबर को भारत-तिब्बत संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
  18. सेना के बैंड ‘तरंग’ की संगीतमय शाम हर तीन महीने में आयोजित होती है।
  19. संग्रहालय में डिजिटल सुविधाओं के साथ-साथ नए कैफे और सोवेनियर की दुकानें खोली गई हैं।
  20. धार्मिक स्थलों का अपग्रेड चल रहा है, नए द्वार बन रहे हैं और पर्यटकों को आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दुनिया में नववर्ष का जश्न, लेकिन रानीखेत में पसरा सन्नाटा, होटल रहे खाली, नैनीताल प्रशासन की गलत नीतियों का खामियाजा भुगता रानीखेत – गरमपानी के व्यवसाइयों ने।
Next Article भिकियासैण सड़क हादसे वाली रोड पर बने कई डेंजर पॉइंट, विभाग के अधिकारी बेखबर सो रहे गहरी नींद में।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
  • पिथौरागढ़ जा रही थी वैगनआर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • रानीखेत से लापता नाबालिग युवती किराये के कमरे से बरामद, रानीखेत पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
  • रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल
  • रानीखेत में 136वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 15 से 23 सितंबर तक होगा आयोजन।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

रानीखेत के गांव की बेटी कशिश बिष्ट ने डांस चंडीगढ़ में प्रतियोगिता में जीता फर्स्ट रनर अप का पुरुस्कार।

रानीखेत न्यूज़

135वां नंदाष्टमी महोत्सव – लोकनृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर और राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज को मिला प्रथम स्थान, छपेली नृत्य प्रतियोगिता में नन्दा -सुनंदा महिला समूह ने मारी बाजी।

रानीखेत न्यूज़

विहिप ने रानीखेत में गौशाला संचालन की जतायी इच्छा, गौशाला निर्माण के लिए प्रशासन से भूखंड और सहायता की मांग की।

रानीखेत न्यूज़

भिकियासैण में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व विधायक करन माहरा तो विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पत्र जारी कर रखी अपनी बात।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account