Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक।

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी November 11, 2025 2 Min Read
Share

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों, BLA की नियुक्ति एवं ECI द्वारा दिए गए निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।

CEO ने सभी जनपदों को SIR की तैयारियों के दृष्टिगत 2003 की वोटर लिस्ट में शामिल मतदाताओं का वर्तमान मतदाता सूची में शत प्रतिशत मिलान के निर्देश दिए। सीईओ ने कहा कि जो मतदाता वर्तमान में दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं, उनसे BLO व्यक्तिगत रुप से संपर्क कर उनकी निर्धारित कैटेगरी में मैपिंग करें। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि मतदाताओं को SIR के समय किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

- Advertisement -

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि Booth Level Agents की शत प्रतिशत नियुक्ति हेतु राजनैतिक दलों के साथ पुनः बैठक की जाए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा हेतु ECI-NET ऐप पर ”Book a call with BLO“ की सुविधा दी गई है,जिसके जरिए मतदाता अपने BLO के साथ कॉल बुक कर सकते हैं।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चंद्रा, डिप्टी डीईओ देहरादून श्री अभिनव शाह, डिप्टी डीईओ हरिद्वार श्री फिंचाराम, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास, राज्य स्वीप नोडल श्री विनय कुमार सहित देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से शामिल हुए।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रकाश पपनै द्वारा गई ऑनलाइन चित्रकला प्रदर्शनी “करुणा कलेवर”, 80% राशि देंगे देंगे उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष में।
Next Article रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बिहार की बम्पर जीत का जश्न , मिठाई बांटकर किया ख़ुशी का इजहार।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

हल्द्वानी में क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, नारायण पाल समेत कई राज्यों के लोगो को बनाया शिकार। हरभजन सिंह, इरफ़ान जैसे खिलाड़ियों के आने का दिया भरोसा।

कुमाऊँ न्यूज़

द्वाराहाट से लापता नाबालिग बालिका गुड़गांव से हुई बरामद, युवक पर लगा पोक्सो एक्ट।

कुमाऊँ न्यूज़

ट्रक स्कूटी की टक्कर में अल्मोड़ा निवासी युवक की दर्दनाक मौत। ट्रक चालक हुआ फरार।

कुमाऊँ न्यूज़

थाना भतरौजखान की त्वरित कार्यवाही से गुमशुदा युवती को सकुशल किया बरामद

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?