Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > एक और घूसखोर पकड़ा गया, उद्यान निरीक्षक को 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस ने दबोचा।

एक और घूसखोर पकड़ा गया, उद्यान निरीक्षक को 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस ने दबोचा।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी April 9, 2026 1 Min Read
Share

एक और घूसखोर पकड़ा गया, उद्यान निरीक्षक को 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस ने दबोचा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सतत अभियान के तहत सतर्कता स्थापन (विजिलेंस) की टीम ने उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ग्राम गऊघाट में 16 आम के पेड़ों को काटने की अनुमति देने के बदले 12 हजार रुपये की मांग की थी।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र में तैनात निरीक्षक पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए विजिलेंस के टोल-फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने स्थानीय काश्तकारों से आम के पेड़ खरीदे थे, जिन्हें काटने के लिए विभागीय अनुमति जरूरी थी।

प्रारंभिक जांच में आरोप सत्यापित होने पर सतर्कता स्थापन हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित ट्रैप टीम ने बुधवार को आरोपी के कार्यालय में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत विधानसभा क्षेत्र की यूथ विधानसभा अध्यक्ष बनी अंकिता पंत, पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
Next Article अब रानीखेत के सरकारी अस्पताल में मिलेगा मानसिक रोगों का इलाज, संयुक्त मजिस्ट्रेट के प्रयास रंग लाए।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

महिला की गोद से छिटककर ऑटो रिक्शा से बाहर गिरने से ढाई माह की मासूम की मौत, बच्ची को देख माँ भी हुई बेहोश।

कुमाऊँ न्यूज़

भिकियासैण में नशे के आदी बेटों ने मां के साथ की मारपीट, लूटे 10 हजार, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज।

कुमाऊँ न्यूज़

एक और घूसखोर लेखपाल 15 हजार की रिश्वत लेते अल्मोड़ा में हुआ गिरफ्तार।

कुमाऊँ न्यूज़

सीटी स्कैन मशीन क्षतिग्रस्त होने के मामले में अल्मोड़ा सीएमओ निलंबित, पौड़ी अस्पताल अधीक्षक पर भी कार्रवाई

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?