
अब रानीखेत के सरकारी अस्पताल में मिलेगा मानसिक रोगों का इलाज, संयुक्त मजिस्ट्रेट के प्रयास रंग लाए।
मानसिक रोगों का इलाज करा रहे मरीजों को अब रानीखेत में ही उपचार मिल सकेगा। हर माह के दूसरे बुधवार को विशेषज्ञ डॉक्टर्स की सेवाए उपलब्ध होंगी, इससे मरीजों को अल्मोड़ा हल्द्वानी की दौड़ लगाने से राहत मिलेगी।

मानसिक रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए रानीखेत में कोई विशेषज्ञ डॉक्टर्स नहीं है। इसके लिए मरीजों को जिला मुख्यालय अल्मोड़ा या हल्द्वानी जाना पड़ता था। इसके साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी मरीज परेशान हुआ करते थे। कुछ समय पहले जन जन की सरकार कार्यक्रम में ये मुद्दा उठाया गया था। जिस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने मानसिक रोग विशेषज्ञ की सेवाएँ रानीखेत में उपलब्ध करवाने के प्रयास किये। अब अल्मोड़ा से दो विशेषज्ञ डॉ. निधि विश्वकर्मा और डॉ. इंद्रेश द्वारा रानीखेत में मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। ये सुविधा हर महीने के दूसरे बुधवार को उपलब्ध रहेगी और दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाये जायेंगे।
