Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में रानीखेत में बंद रहे सभी मेडिकल स्टोर।

अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में रानीखेत में बंद रहे सभी मेडिकल स्टोर।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी May 21, 2026 2 Min Read
Share

अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में रानीखेत में बंद रहे सभी मेडिकल स्टोर।

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर 20 मई को दवा व्यवसाइयों के राष्ट्र व्यापी बंद का असर रानीखेत में भी दिखाई दिया। देशभर के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स ने अवैध और अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल सफलतापूर्वक संपन्न की। रानीखेत में सभी दवा जी दुकाने बंद रही तथा व्यवसाइयों द्वारा एक सभा का आयोजन गोविंद बल्लभ पर पंत पार्क रानीखेत में किया गया, जिसमें सभी दवा व्यवसाईयों ने भागीदारी की। दवा व्यवसाईयों के प्रतिष्ठान बंद रहे किंतु आपात सेवाओं के लिए सभी प्रतिष्ठानों ने अपनी सेवाएं दी।

ज्ञापन में सरकार से मांग की गई है कि GSR 817(E) व GSR 220(E) को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, क्योंकि इनका दुरुपयोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और क्विक कॉमर्स ऑपरेटरों द्वारा दवाओं की अनियंत्रित डिलीवरी के लिए किया जा रहा है। केमिस्ट्स ने चेतावनी दी है कि दवियाँ सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं हैं और बिना उपयुक्त सत्यापन के उनकी ऑनलाइन बिक्री जन स्वास्थ्य तथा मरीजों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रही है।

- Advertisement -

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि कोविड महामारी के दौरान केमिस्ट्स ने फ्रंटलाइन हेल्थकेयर सपोर्ट प्रदाताओं के रूप में निरंतर सेवाएँ दीं और दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की; फिर भी अवैध ऑनलाइन गतिविधियों पर अब तक प्राधिकरणों की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। इसलिए केमिस्ट समुदाय ने केंद्र सरकार से तत्काल प्रभावी और सुधारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया है ताकि मरीजों की सुरक्षा, जन स्वास्थ्य और छोटे लाइसेंसधारियों के हितों की रक्षा हो सके।

सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया और उनके प्रार्थना की गई की सुख कुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें इस अवसर पर बीके सती आरपी पांडे ई भास्कर कपिल एस पांडे महेंद्र कुमार कमल भट्ट हरीश नैनवाल रमेश कुमार बंसल संदीप चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कैंची धाम में भीषण जाम से रानीखेत पर्यटन प्रभावित; होटल व्यवसायियों ने आंदोलन की चेतावनी।
Next Article सांसद अजय भट्ट रोडवेज बस से पहुंचे दिल्ली, प्रधानमंत्री की ईंधन संरक्षण अपील का किया आह्वान।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

रानीखेत में घर में घुसकर युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या, बुआ व सास भी घायल।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में 48 घंटे की “ट्रेल्स प्लस अल्ट्रा रन” मैराथन दौड़ का हुआ शुभारम्भ, उत्तराखंड में पहली बार हो रहा इस तरह का आयोजन।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत के इस गांव में एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी, पहले भी चोरी की कई घटनाए हो चुकी, ग्रामीणों में दहशत।

रानीखेत न्यूज़

नगर कांग्रेस कमेटी चिलियानौला में मासिक बैठक का आयोजन, कार्यकारिणी गठन एवं बूथ मजबूत करने पर हुयी चर्चा।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?