Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > अल्मोड़ा का जिला अस्पताल रानीखेत में शिफ्ट करने का प्रस्ताव। प्रदेश के कई अन्य जिला अस्पताल भी मेडिकल कॉलेज से दूर होंगे।

अल्मोड़ा का जिला अस्पताल रानीखेत में शिफ्ट करने का प्रस्ताव। प्रदेश के कई अन्य जिला अस्पताल भी मेडिकल कॉलेज से दूर होंगे।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
August 23, 2026
2 Min Read
Share

अल्मोड़ा का जिला अस्पताल रानीखेत में शिफ्ट करने की तैयारी, स्वास्थ्य सेवाओं का विकेंद्रीकरण को लेकर सरकार का प्रस्ताव। प्रदेश के कई अन्य जिला अस्पताल भी मेडिकल कॉलेज से दूर होंगे।

देहरादून। राज्य में मेडिकल कॉलेजों के आसपास संचालित जिला अस्पतालों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। सरकार का उद्देश्य जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का विकेंद्रीकरण कर उन्हें अधिक क्षेत्रों तक पहुंचाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर उसका परीक्षण शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश के पांच जिलों पौड़ी (श्रीनगर), नैनीताल (हल्द्वानी), देहरादून, हरिद्वार और अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। वहीं रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं। श्रीनगर और हल्द्वानी को छोड़कर अन्य मेडिकल कॉलेज जिला मुख्यालयों में स्थित हैं। कई जगह मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल परिसर में ही संचालित हो रहे हैं या उनके आसपास जिला अस्पताल मौजूद हैं। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही क्षेत्र में केंद्रित हो गई हैं।

सरकार अब जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेजों से अलग स्थानों पर ले जाकर दूसरे क्षेत्रों में विशेषज्ञ और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना चाहती है। प्रस्ताव के तहत देहरादून जिला अस्पताल को विकासनगर, हरिद्वार जिला अस्पताल को रुड़की और अल्मोड़ा जिला अस्पताल को रानीखेत शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि जिला अस्पतालों को शिफ्ट करने के प्रस्ताव का परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण के बाद ही इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article विभाग की लापरवाही आई सामने पांडेखोला बाईपास में गिरा भारी-भरकम मार्ग संकेतक बोर्ड, डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अल्मोड़ा का जिला अस्पताल रानीखेत में शिफ्ट करने का प्रस्ताव। प्रदेश के कई अन्य जिला अस्पताल भी मेडिकल कॉलेज से दूर होंगे।
  • विभाग की लापरवाही आई सामने पांडेखोला बाईपास में गिरा भारी-भरकम मार्ग संकेतक बोर्ड, डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात
  • जनकवि गिरीश चंद्र तिवारी ‘गिर्दा’ की जीवनी पर आधारित दीपा तिवारी की पुस्तक ‘बोल व्यापारी तब क्या होगा’ का विमोचन हुआ।
  • मॉडल जिला बनाने के दावों के बीच आई ये तस्वीर , घायल को डंडे पर लटकाकर पहुंचाया अस्पताल।
  • बर्थडे पार्टी में जंगली पत्ते के पकौड़े खाने से परिवार के 9 लोग बीमार, चक्कर आने और असामान्य व्यवहार के बाद जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत रानीखेत में कवि सम्मलेन का आयोजन हुआ। समाज के अलग अलग रंगो को कवियों ने मंच पर प्रस्तुत किया।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत के पनघट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने फिर चमकाया परचम, 8 वर्षों से 100% परिणाम।

रानीखेत न्यूज़

छावनी कैंट इंटर कॉलेज रानीखेत में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल अभिभावकों की उपस्थिति में वितरित किया गया।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत बाजार पहुंच कर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने गिनाए जीएसटी बचत उत्सव के फायदे, कहा जीएसटी रिफॉर्म से मध्यमवर्गीय जनता को काफी लाभ पहुंचा। 

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account