Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > बर्थडे पार्टी में जंगली पत्ते के पकौड़े खाने से परिवार के 9 लोग बीमार, चक्कर आने और असामान्य व्यवहार के बाद जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।

बर्थडे पार्टी में जंगली पत्ते के पकौड़े खाने से परिवार के 9 लोग बीमार, चक्कर आने और असामान्य व्यवहार के बाद जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
August 23, 2026
3 Min Read
Share

बर्थडे पार्टी में जंगली पत्ते के पकौड़े खाने से परिवार के 9 लोग बीमार, चक्कर आने और असामान्य व्यवहार के बाद जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।

नैनीताल। नैनीताल के बिड़ला चुंगी मार्ग स्थित लेक व्यू क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान जंगली पत्ते के पकौड़े खाना एक परिवार के लिए भारी पड़ गया। पकौड़े खाने के करीब आधे घंटे बाद एक ही परिवार के नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने और असामान्य व्यवहार के बाद सभी को बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद रविवार को सभी की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर लेक व्यू निवासी महेश चंद्र के घर जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में स्थानीय जंगली पत्ते ‘जरक’ (फाइटालेका ऐसिनोसा) के पकौड़े परोसे गए। पकौड़े खाने के कुछ देर बाद परिवार के कई सदस्यों को चक्कर आने लगे और वे असामान्य ढंग से हंसने और व्यवहार करने लगे।

स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने चिकित्सकों और एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया। दुर्गम रास्ते के कारण पीड़ितों को स्ट्रेचर आदि की मदद से नजदीकी सड़क तक लाया गया, जहां से उन्हें बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती सभी लोगों को प्राथमिक उपचार देते हुए उल्टी कराई गई और ग्लूकोज चढ़ाया गया। इस दौरान पीड़ितों के असामान्य व्यवहार के कारण चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों को उपचार में काफी परेशानी हुई। करीब आठ घंटे बाद कुछ लोगों को होश आने लगा। चिकित्सकों ने सभी को रातभर निगरानी में रखा।

- Advertisement -

 

जंगली पत्ते के पकौड़े का असर 90 वर्षीय महेश चंद्र, 83 वर्षीय सुरेंद्र लाल, 58 वर्षीय अनिल, 52 वर्षीय विक्रम, 46 वर्षीय कविता, 33 वर्षीय अनंता और अक्षय तथा 23 वर्षीय मनीषा समेत नौ लोगों पर पड़ा। रविवार सुबह सभी की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें एक-एक कर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएस दुगताल ने बताया कि उनके सेवाकाल में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ितों का उपचार कर लगातार निगरानी में रखा गया। हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article चिलियानौला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार, तीन पदाधिकारी मनोनीत
Next Article मॉडल जिला बनाने के दावों के बीच आई ये तस्वीर , घायल को डंडे पर लटकाकर पहुंचाया अस्पताल।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अल्मोड़ा का जिला अस्पताल रानीखेत में शिफ्ट करने का प्रस्ताव। प्रदेश के कई अन्य जिला अस्पताल भी मेडिकल कॉलेज से दूर होंगे।
  • विभाग की लापरवाही आई सामने पांडेखोला बाईपास में गिरा भारी-भरकम मार्ग संकेतक बोर्ड, डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात
  • जनकवि गिरीश चंद्र तिवारी ‘गिर्दा’ की जीवनी पर आधारित दीपा तिवारी की पुस्तक ‘बोल व्यापारी तब क्या होगा’ का विमोचन हुआ।
  • मॉडल जिला बनाने के दावों के बीच आई ये तस्वीर , घायल को डंडे पर लटकाकर पहुंचाया अस्पताल।
  • बर्थडे पार्टी में जंगली पत्ते के पकौड़े खाने से परिवार के 9 लोग बीमार, चक्कर आने और असामान्य व्यवहार के बाद जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

कैंची धाम ट्रस्ट पर लगाए घोटाले के आरोप, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, नोटिस जारी कर जवाब माँगा।

कुमाऊँ न्यूज़

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अल्मोड़ा जिले में 10 जुलाई को छुट्टी का फर्जी आदेश। जिला प्रशासन ने जारी किया बयान।

कुमाऊँ न्यूज़

आईएएस अधिकारी अंशुल सिंह ने चितई गोलू मंदिर में पूजा-अर्चना कर ग्रहण किया अल्मोड़ा के जिलाधिकारी का कार्यभार। विकार कार्य करने और जनसमस्याओं को दूर करने का लक्ष्य।

कुमाऊँ न्यूज़

अगर आप अल्मोड़ा के ऐतिहासिक दशहरा देखने नहीं जा पाए हैं तो हम आपके लिए लाये है अल्मोड़ा में बने रावण परिवार के पुतलों का फोटो निबंध। देखिये तस्वीरें।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account