Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > जनकवि गिरीश चंद्र तिवारी ‘गिर्दा’ की जीवनी पर आधारित दीपा तिवारी की पुस्तक ‘बोल व्यापारी तब क्या होगा’ का विमोचन हुआ।

जनकवि गिरीश चंद्र तिवारी ‘गिर्दा’ की जीवनी पर आधारित दीपा तिवारी की पुस्तक ‘बोल व्यापारी तब क्या होगा’ का विमोचन हुआ।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
August 23, 2026
2 Min Read
Share

जनकवि गिरीश चंद्र तिवारी ‘गिर्दा’ की जीवनी पर आधारित दीपा तिवारी की पुस्तक ‘बोल व्यापारी तब क्या होगा’ का विमोचन हुआ।

हल्द्वानी। सुप्रसिद्ध जनकवि गिरीश चंद्र तिवारी ‘गिर्दा’ की 16वीं पुण्यतिथि पर रविवार को वानिकी संस्थान हल्द्वानी में साहित्य, संगीत और विचारों का संगम देखने को मिला। क्रिएटिव उत्तराखंड और समय साक्ष्य की संयुक्त टीम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गिर्दा के जनपक्षधर विचारों की वर्तमान दौर में प्रासंगिकता पर विचार गोष्ठी हुई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिक्षिका और लेखिका दीपा तिवारी की पुस्तक ‘बोल व्यापारी तब क्या होगा’ का विमोचन रहा। यह पुस्तक जनकवि गिर्दा की जीवनी पर आधारित है।

कार्यक्रम में संगीत, साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता और शिक्षा जगत से जुड़े विद्वानों और रचनाकारों ने शिरकत की। वक्ताओं ने कहा कि गिर्दा ने अपनी रचनाओं और जनगीतों के माध्यम से आम आदमी के संघर्ष, सामाजिक सरोकारों और जनभावनाओं को प्रभावशाली स्वर दिया। आज के समय में भी उनके विचार और रचनाएं समाज को नई दिशा देने का काम करती हैं।

- Advertisement -

विचार गोष्ठी में गिर्दा के जीवन, उनके साहित्यिक योगदान और जनआंदोलनों से जुड़ी भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि गिर्दा केवल कवि नहीं, बल्कि समाज की चेतना को स्वर देने वाले जनकवि थे। उनके गीतों में पहाड़, प्रकृति, समाज और आम जनमानस की पीड़ा साफ दिखाई देती है।कार्यक्रम के दौरान गिर्दा के लोकप्रिय जनगीतों की गूंज पूरे परिसर में छाई रही। गीतों और विचारों के माध्यम से उपस्थित लोगों ने जनकवि गिर्दा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मॉडल जिला बनाने के दावों के बीच आई ये तस्वीर , घायल को डंडे पर लटकाकर पहुंचाया अस्पताल।
Next Article विभाग की लापरवाही आई सामने पांडेखोला बाईपास में गिरा भारी-भरकम मार्ग संकेतक बोर्ड, डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अल्मोड़ा का जिला अस्पताल रानीखेत में शिफ्ट करने का प्रस्ताव। प्रदेश के कई अन्य जिला अस्पताल भी मेडिकल कॉलेज से दूर होंगे।
  • विभाग की लापरवाही आई सामने पांडेखोला बाईपास में गिरा भारी-भरकम मार्ग संकेतक बोर्ड, डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात
  • जनकवि गिरीश चंद्र तिवारी ‘गिर्दा’ की जीवनी पर आधारित दीपा तिवारी की पुस्तक ‘बोल व्यापारी तब क्या होगा’ का विमोचन हुआ।
  • मॉडल जिला बनाने के दावों के बीच आई ये तस्वीर , घायल को डंडे पर लटकाकर पहुंचाया अस्पताल।
  • बर्थडे पार्टी में जंगली पत्ते के पकौड़े खाने से परिवार के 9 लोग बीमार, चक्कर आने और असामान्य व्यवहार के बाद जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

अल्मोड़ा एसएसपी को दी गई भावभीनी विदाई, कार्यकाल में गांजा-1634 kg, चरस-24 kg, स्मैक-836 gm व अफीम-1.14 kg बरामद हुआ। 1.5 करोड़ रुपए की ठगी गई धनराशि वापस भी करवाई।

कुमाऊँ न्यूज़

सल्ट क्षेत्र में मिली 161 जैलेटिन ट्यूब मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 2018 में जैलेटिन ट्यूब पहुंची थी सल्ट , पढ़िए पूरी खबर।

कुमाऊँ न्यूज़

ताज़ा अपडेट : हल्द्वानी जाने वाले दोनों मार्ग हुए बंद, दो गांव और सलडी (क्वैराला) में मालवा आने से यातायात हुआ ठप। पुलिस मौके पर मौजूद।

कुमाऊँ न्यूज़

भीमताल शादी में आ रहे युवक को जहरखुरानी ने लूटा, एक लाख ट्रांसफर किये, फिर बस कर्मियों ने बस से फेंका, वीडियो हुआ वायरल।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account