Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > शिक्षिका की पिटाई से बच्ची के शरीर पर आये चोट के निशान, जिलाधिकारी ने स्कूल पहुंच शिक्षिका की सेवाएं समाप्त की।शिक्षिका की पिटाई से बच्ची के शरीर पर आये चोट के निशान, जिलाधिकारी ने स्कूल पहुंच शिक्षिका की सेवाएं समाप्त की।

शिक्षिका की पिटाई से बच्ची के शरीर पर आये चोट के निशान, जिलाधिकारी ने स्कूल पहुंच शिक्षिका की सेवाएं समाप्त की।शिक्षिका की पिटाई से बच्ची के शरीर पर आये चोट के निशान, जिलाधिकारी ने स्कूल पहुंच शिक्षिका की सेवाएं समाप्त की।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
August 25, 2026
3 Min Read
Share

शिक्षिका की पिटाई से बच्ची के शरीर पर आये चोट के निशान, जिलाधिकारी ने स्कूल पहुंच शिक्षिका की सेवाएं समाप्त की।

अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं में कक्षा छह की छात्रा की कथित पिटाई का मामला तूल पकड़ने के बाद जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को विद्यालय पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की। उन्होंने पीड़ित छात्रा के अभिभावकों, प्रधानाचार्य और अन्य छात्र-छात्राओं से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। जांच समिति की संस्तुति पर आरोपी अतिथि शिक्षिका का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

बीते शनिवार शिक्षिका पर किसी बात को लेकर छात्रा की कथित तौर पर पिटाई करने का आरोप लगा था। घटना के बाद छात्रा के शरीर पर चोट के निशान होने और इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों व अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा और उपखंड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी की समिति गठित की गई थी। समिति की जांच रिपोर्ट में संबंधित अतिथि शिक्षिका की सेवा समाप्त करने की संस्तुति की गई, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

- Advertisement -

डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि विद्यालयों में अनुशासन के नाम पर छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट या दंडात्मक कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है। बच्चों को अनुशासित करने के लिए काउंसलिंग, संवाद और सकारात्मक तरीकों का इस्तेमाल किया जाए। जरूरत पड़ने पर अभिभावकों से बातचीत कर समस्या का समाधान किया जाए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन, विषयों की स्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी ली। छात्र-छात्राओं से खेल सुविधाओं के बारे में भी पूछा। बच्चों की मांग पर विद्यालय में फुटबॉल सहित खेल सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

उन्होंने विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेकर शौचालय व्यवस्था दुरुस्त करने, परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और सड़क से विद्यालय तक पहुंच मार्ग को ठीक कराने के निर्देश दिए। पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्याप्त और नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा पानी के भंडारण के लिए टैंक लगाने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सौम्या गर्ब्याल, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी रवि मेहता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अल्मोड़ा का जिला अस्पताल रानीखेत में शिफ्ट करने का प्रस्ताव। प्रदेश के कई अन्य जिला अस्पताल भी मेडिकल कॉलेज से दूर होंगे।
Next Article दिल्ली से घर लौटते समय रानीखेत से लापता हो गए चन्दन सिंह बिष्ट, परिजनों ने लगायी गुहार कही दिखाई दें तो सूचित करें।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली से घर लौटते समय रानीखेत से लापता हो गए चन्दन सिंह बिष्ट, परिजनों ने लगायी गुहार कही दिखाई दें तो सूचित करें।
  • शिक्षिका की पिटाई से बच्ची के शरीर पर आये चोट के निशान, जिलाधिकारी ने स्कूल पहुंच शिक्षिका की सेवाएं समाप्त की।शिक्षिका की पिटाई से बच्ची के शरीर पर आये चोट के निशान, जिलाधिकारी ने स्कूल पहुंच शिक्षिका की सेवाएं समाप्त की।
  • अल्मोड़ा का जिला अस्पताल रानीखेत में शिफ्ट करने का प्रस्ताव। प्रदेश के कई अन्य जिला अस्पताल भी मेडिकल कॉलेज से दूर होंगे।
  • विभाग की लापरवाही आई सामने पांडेखोला बाईपास में गिरा भारी-भरकम मार्ग संकेतक बोर्ड, डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात
  • जनकवि गिरीश चंद्र तिवारी ‘गिर्दा’ की जीवनी पर आधारित दीपा तिवारी की पुस्तक ‘बोल व्यापारी तब क्या होगा’ का विमोचन हुआ।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, जन औषधि केंद्र की दवाइयां सील कर जांच के आदेश।

कुमाऊँ न्यूज़

काठगोदाम में पेड़ गिरने से बिजली ठप ,यातायात हुआ बाधित।

कुमाऊँ न्यूज़

स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में फिर एक महिला की जान गयी, पूरे पहाड़ में कही नहीं है सरकारी ह्रदय रोग विशेषज्ञ।

कुमाऊँ न्यूज़

आईएएस अधिकारी अंशुल सिंह ने चितई गोलू मंदिर में पूजा-अर्चना कर ग्रहण किया अल्मोड़ा के जिलाधिकारी का कार्यभार। विकार कार्य करने और जनसमस्याओं को दूर करने का लक्ष्य।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account