
दिल्ली से घर लौटते समय रानीखेत से लापता हो गए चन्दन सिंह बिष्ट, परिजनों ने लगायी गुहार कही दिखाई दें तो सूचित करें।
रानीखेत। दिल्ली से अपने घर रानीखेत लौटे एक व्यक्ति के 18 अगस्त से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। ग्राम लोहली (नैड़ी), कुंवाली, रानीखेत निवासी चंदन सिंह बिष्ट पुत्र पदम सिंह बिष्ट 17 अगस्त की शाम दिल्ली से रानीखेत के लिए निकले थे। परिजनों के अनुसार, 18 अगस्त की सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वह रानीखेत पहुंच गए हैं और घर आ रहे हैं।

फोन पर बातचीत के बाद चंदन सिंह बिष्ट घर नहीं पहुंचे और तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि उनके पास अपना मोबाइल फोन भी नहीं है। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां समेत संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को चंदन सिंह बिष्ट के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो परिवार द्वारा दिए गए संपर्क नंबर पर सूचना दें।
9717484310 – जगत सिंह भाई
9012169895 – पत्नी
9599845848 – नरेंद्र सिंह बिष्ट
