
होली पर यात्रियों को तोहफा, काठगोदाम से मुंबई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए समय और तारीख।
होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की है। मुंबई-काठगोदाम ट्रेन से यात्रियों को मिलेगी राहतहोली की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने विशेष ट्रेन की सौगात दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने मुंबई और कुमाऊं के बीच सफर करने वालों के लिए 09075 / 09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।
रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 25 फरवरी तथा 4, 11, 18 और 25 मार्च 2026 को हर बुधवार रवाना होकर अगले दिन दोपहर काठगोदाम पहुंचेगी। वापसी यात्रा काठगोदाम से 26 फरवरी तथा 5, 12, 19 और 26 मार्च 2026 को हर गुरुवार सुबह चलेगी और अगले दिन मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इससे होली के दौरान कन्फर्म टिकट मिलना आसान होगा और लंबी दूरी की यात्रा सहज बनेगी।
ट्रेन बोरीवली, सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, कोटा, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, लालकुआं व हल्द्वानी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधा फायदा होगा। इसमें 1 एसी-2 टियर, 5 एसी-3 टियर, 8 स्लीपर, 2 जनरल और 2 जीएसएलआरडी कोच सहित कुल 18 कोच होंगे।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने कहा कि त्योहारों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें लगातार चलाई जा रही हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे पहले से टिकट बुक कर यात्रा की योजना बनाएं।
