
कैंची धाम में कार खाई में गिरी, 3 महिलाओं की मौत, 5 लोग घायल, पुलिस बचाव एवं राहत कार्य में जुटी।
नैनीताल जिले के कैंची धाम के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच घायल हो गए हैं। सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो जकांची धाम के पास क्रश बैरियर तोड़ कर शिप्रा नदी में जा गिरी है। घटना की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस, दमकल विभाग, एस.डी.आर.एफ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगो के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है की वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। जिसमे तीन महिलाओं की मौत की हो गयी है जिसमे एक किशोरी भी है। अन्य घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा जा रहा है। हादसे के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। सभी लोग बरेली के है निवासी हैं और सवेरे 9:30 बजे हुए हादसे में पहाड़ों की तरफ़ जा रहे थे।

