
Contents
रानीखेत न्यूज़ की खबर का एक बार फिर हुआ सीधा असर, प्रभारी प्रधानाचार्य से पदभार वापस लिया गया। अभिभावकों ने जताया आभार।
रानीखेत न्यूज़ की खबर का एक बार फिर सीधा असर दिखाई दिया है। 2 दिन पूर्व हमारे द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज चौनलिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चो अभिभावकों और महिला शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार की खबर को प्राथमिकता से चलाया था। इस खबर के चलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने तुरंत बैठक बुला कर दुर्वयवहार के आरोपी प्रधानचार्य से पदभार वापस लेकर एक अन्य शिक्षक को विद्यालय की जिम्मेदारी सौंप दी है। अभिभावकों की समस्या के समाधान में मदद करने के लिए अभिभावकों ने रानीखेत न्यूज़ का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
अगर आप उस खबर को पढ़ना चाहे तो इस लिंक क्लिक कर पूरा पढ़ सकते हैं :-
https://ranikhetnews.com/?p=4479

