
विश्व हिन्दू परिषद् रानीखेत के किया संगठन का विस्तार, प्रखंड द्वाराहाट के अध्यक्ष बने महेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष नरेन्द्र बिष्ट और प्रखंड मंत्री का पदभार जीवन सिंह भंडारी को मिला।
विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा प्रखंड द्वाराहाट के क्षेत्र बिन्ता में बैठक कर संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी महेन्द्र सिंह को दी गयी। प्रखंड उपाध्यक्ष के पद पर नरेन्द्र बिष्ट और प्रखंड मंत्री का पदभार जीवन सिंह भंडारी को सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने बताया कि अगली बैठकों में प्रखंड की पूरी टीम की घोषणा की जाऐगी। प्रखंड की टीम की घोषणा कार्यकर्ता के अनुरूप पद देकर ही की जाती है जिससे कार्यकर्ता का पूरा समर्पण प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि संगठन के लिए समर्पित और संगठन के लिए समर्थित स्वयंसेवकों की बारीकी से तलाश की जाए तो हमारा क्षेत्र अनेकों जूझारू और कर्मठ स्वयंसेवकों से भरा पड़ा है जिनका समय समय पर सहयोग लेना अति आवश्यक है ताकि सनातन समाज के और सनातन धर्म के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। गीता जयंती के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को श्रीमद्भागवत गीता भी बांटी गयी।

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् रानीखेत नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डेय, विभाग संगठन मंत्री वेद प्रकाश, गिरीश चन्द्र जोशी, कैलाश शाह , आर एस बोहरा, दिगम्बर चन्द्र , दीपक चंद्र तिवारी, भुवन चंद्र तिवारी, महेश चंद्र जोशी, संतोष कैड़ा, महेश कैड़ा, अजीत शाह, मदन मोहन तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

