
राजकीय जूनियर हाईस्कूल गाड़ी की छात्रा लक्ष्मी मेहरा का उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना में दूसरी बार चयन।
रानीखेत। राजकीय जूनियर हाईस्कूल गाड़ी की छात्रा लक्ष्मी मेहरा ने एक बार फिर उदयमान छात्रवृत्ति खेल प्रतियोगिता में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। लक्ष्मी का इस प्रतियोगिता में दूसरी बार चयन हुआ है।

जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में राजकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने छह खेल विधाओं में प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों का चयन इन खेलों में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। चयनित छात्र-छात्राओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
लक्ष्मी की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नानकी कुमारी, खेल अध्यापिका डॉ. विनीता खाती और शिक्षिका शोभा बोरा ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
