
आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की चार छात्राओं का उदियमान उन्नयन खिलाड़ी योजना, विद्यालय परिवार ने जताई ख़ुशी।
रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की चार छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन उदियमान उन्नयन खिलाड़ी योजना-2026 के लिए हुआ है। 10 से 11 वर्ष आयु वर्ग में गुंजन सामंत और अंशिका थपलियाल , जबकि 11 से 12 वर्ष आयु वर्ग में रितिका और सुहानी का योजना के लिए चयन हुआ है। चयनित सभी खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सैम स्मिथ और भूपेंद्र परिहारने भी चयनित खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। इस मौके पर हेम पंत, बृजेश जोशी, काबू सिंह, गीता लुंठी और ज्योति नेगी ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने चारों खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
