Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > अस्पतालों में रेफेर करने के मालों में जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने रेफरल मॉनिटरिंग समिति की एक एक कर सभी रेफर केसों की समीक्षा की। मरीज के इलाज में किसी भी स्तर की लापरवाही अक्षम्य होगी – जिलाधिकारी।

अस्पतालों में रेफेर करने के मालों में जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने रेफरल मॉनिटरिंग समिति की एक एक कर सभी रेफर केसों की समीक्षा की। मरीज के इलाज में किसी भी स्तर की लापरवाही अक्षम्य होगी – जिलाधिकारी।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
November 26, 2025
3 Min Read
Share

अस्पतालों में रेफेर करने के मालों में जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने रेफरल मॉनिटरिंग समिति की एक एक कर सभी रेफर केसों की समीक्षा की। मरीज के इलाज में किसी भी स्तर की लापरवाही अक्षम्य होगी – जिलाधिकारी।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अस्पतालों में रेफेर किये जाने के मामलों को कम करने के लिए कुछ समय पहले रेफरल मॉनिटरिंग समिति का गठन किया गया था। समिति की प्रथम बैठक आज जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में में आयोजित हुई। बैठक में चिकित्सालयों द्वारा प्रस्तुत सभी रेफरल मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर मरीजों को समय पर उपयुक्त चिकित्सा सुविधा मिलना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जो संसाधन उपलब्ध हैं, उनका शत प्रतिशत उपयोग हो। रेफर हुए प्रत्येक प्रकरण में मरीज या मरीज के रिश्तेदार का फोन नंबर भी उपलब्ध कराया जाए, जिससे मरीज के उपचार के बारे में अपडेट की जा सके।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी अस्पतालों में जच्चा बच्चा के सभी केसों का सुव्यवस्थित डेटा रखा जाए। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि रेफरल व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के लिए विभागीय संचार प्रणाली को मजबूत किया जाए, ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके।

प्रथम बैठक में जिलाधिकारी ने एक एक कर सभी रेफर केसों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने रेफर मामलों के कारणों तथा बीमारी आदि के बारे में विस्तृत जानकारियां प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि जब भी कोई मरीज रेफर किया जाता है, तो रेफर होने के बाद भी मरीज के बारे में अपडेट लेते रहें। उन्होंने कहा कि रेफर करने से पूर्व ही यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि जहां मरीज रेफर किया जा रहा है, वहां उस मरीज का इलाज संभव है या नहीं। मरीज को निकटतम हॉस्पिटल में ही रेफर किया जाए। मरीज के इलाज में किसी भी स्तर की लापरवाही अक्षम्य होगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी दी है कि 1 नवंबर 2025 से 23 नवंबर 2025 तक जनपद के अस्पतालों से रेफर हुए मरीजों की प्रतिशतता, ओपीडी मरीजों के सापेक्ष एक प्रतिशत से भी कम है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र तिवारी, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र , पीएमएस जिला अस्पताल डॉ हरीश चंद्र गढ़कोटी सहित अन्य अधिकारी तथा वर्चुअली सभी अस्पतालों के प्रभारी डॉक्टर उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article चौखुटिया में 3 दिन से लापता भुवन कठायत ने वीडियो जारी कर 28 नवंबर से अज्ञात स्थान पर प्राण त्यागने की बात कही, थोड़ी ही देर बात पुलिस ने उन्हें बरामद कर अपने साथ ले गयी। देखिये वीडियो.
Next Article आखिरकार उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन आया बैकफुट पर, उत्तराखंड में नए स्मार्ट बिजली मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक, जानिये क्या है विभाग का फैसला, क्या वाकई स्मार्ट मीटर से मिलेगा छुटकारा ?
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रानीखेत में स्कूली बच्चों, नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर।
  • चुनावी खींचतान से खिन्न व्यापार मंडल रानीखेत के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी और जिला महामंत्री आरपी पांडे ने दिया इस्तीफा। व्यापारिक राजनीति में मची हलचल।
  • टैक्सी स्टैंड के पास फंसे बैल को संयुक्त टीम ने सुरक्षित निकाला
  • कुमाऊँ टैक्सी महासंघ की दो टूक चेतावनी, तीन दिन में समाधान नहीं तो होगा चक्काजाम।
  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

सरकारी सस्ता राशन लेना है तो 30 नवम्बर तक राशन कार्डों का ई.-के.वाई.सी. अनिवार्य , वरना निष्क्रिय हो जायेगा राशन कार्ड।

कुमाऊँ न्यूज़

कोलकता में बैठकर सीमेंट बेचने के नाम पर अल्मोड़ा के ठेकेदार से ठग लिए 5.20 लाख, पुलिस की पकड़ में आया शातिर ठग

कुमाऊँ न्यूज़

होली पर एक दिन के अतिरिक्त अवकाश के साथ श्राद्ध और दीपावली के अतिरिक्त अवकाश की घोषणा हुई।

कुमाऊँ न्यूज़

उत्तराखंड का जवान जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास हुआ शहीद, 10 दिन पहले ही ड्यूटी पर वापस लौटा थे, शोक की लहर।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account