
Contents
चौखुटिया में 3 दिन से लापता भुवन कठायत ने वीडियो जारी कर 28 नवंबर से अज्ञात स्थान पर प्राण त्यागने की बात कही, थोड़ी ही देर बात पुलिस ने उन्हें बरामद कर अपने साथ ले गयी।
चौखुटिया में तीन दिन से लापता चल रहे आंदोलनकारी पूर्व फौजी भुवन कठायत को आज शाम को आज शाम पुलिस ने बरामद कर लिया है। इससे पहले भुवन कठायत ने एक वीडियो जारी किया था और 28 नवंबर से अज्ञात स्थान पर आमरण अनशन कर अपने प्राण त्यागने की बात की थी। ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उसके कुछ देर बाद ही पुलिस भुवन कठायत तक पहुंच गई और उन्हें अपने साथ ले गयी। संभवतः उनके मोबाइल ऑन करने से उनकी लोकेशन पुलिस ने ट्रेस कर ली होगी, जिसके बाद पुलिस उन तक पहुंचने में कामयाब हुई नीचे आप दो वीडियो देख कर पूरी स्थिति समझ सकते हैं।
भुवन कठायत द्वारा जारी वीडियो :
भुवन कठायत को पुलिस द्वारा बरामद किये जाते समय किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया वीडियो
