
उत्तराखंड का जवान जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास हुआ शहीद, 10 दिन पहले ही ड्यूटी पर वापस लौटा थे, शोक की लहर।
अग्निवीर जवान दीपक सिंह (23) की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई, जिससे पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकी पर तैनात दीपक का पार्थिव शरीर सोमवार तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक पाटी ब्लॉक के खरही गांव निवासी दीपक सिंह, पुत्र शिवराज सिंह, करीब दो साल पहले अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनकी तैनाती पुंछ जिले की मेंढर तहसील में एलओसी से सटे एक अग्रिम सैन्य चौकी पर की गई थी।
परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि दीपक बचपन से ही फौज में जाकर देश की सेवा करने का सपना देखते थे। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर से गांव में मातम पसरा है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
