

होली पर एक दिन के अतिरिक्त अवकाश के साथ श्राद्ध और दीपावली के अतिरिक्त अवकाश की घोषणा हुई।
होली पर जिला प्रशासन अल्मोड़ा ne एक दिन का अतिरिक्त अवकाश घोषित किया है। अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा की ओर से जारी आदेश में अपना विशेषाधिकार प्रयोग करते हुए सोमवार 2 मार्च 2026 को होली के लिए अतिरक्त अवकाश की घोषणा की है। आदेश में कहा गया है कि मैनुअल ऑफ गवर्नमेण्ट आर्ट्स (संशोधित) 1881, संस्करण पैरा-247 के अनुसार अधोहस्ताक्षरी को इस पैरा में दिए गये प्रतिबन्धों के साथ स्थानीय अवकाश जिनकी संख्या 03 से अधिक न हो, घोषित करने का प्राधिकार है। पत्र में 2 मार्च को होली, 3 अक्टूबर 2026 को अष्टमी श्राद्ध, तथा 9 नवंबर 2026 को दीपावली के अवकाश की घोषणा की गयी है।

