
नाबालिग के हाथों में स्कूटी देना पड़ा वाहन स्वामी को भारी, वाहन सीज 40 हजार का कटा चालान
अल्मोड़ा में एक व्यक्ति को नाबालिग को वाहन देना भारी पड़ गया, पुलिस ने उसका 40 हजार का चालान काट दिया। एसएसआई रमेश बोरा द्वारा अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक नाबालिग स्कूटी चलाते हुए पाया गया। मौके पर वाहन स्वामी जीवन लाल पुत्र मोहन लाल निवासी बाड़ेछीना को बुलाकर वाहन सीज कर वाहन स्वामी के विरूद्ध 40,000/- का कोर्ट चालान किया गया।

साथ ही कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में नाबालिगों, बिना वैध डीएल व अज्ञात व्यक्तियों को वाहन न दे। साथ ही नाबालिग चालक के अभिभावक (भाई) को बुलाया गया और आवश्यक काउंसलिंग कर सख्त हिदायत देते हुये नाबालिगों को सकुशल सुपुर्द किया गया।
