Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > द्वाराहाट की युवती से मारपीट,यौन उत्पीड़न व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर पैसों की मांग करने वाले अभियुक्त को दिल्ली से धर दबोचा।

द्वाराहाट की युवती से मारपीट,यौन उत्पीड़न व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर पैसों की मांग करने वाले अभियुक्त को दिल्ली से धर दबोचा।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
August 4, 2025
3 Min Read
Share

द्वाराहाट की युवती से मारपीट,यौन उत्पीड़न व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर पैसों की मांग करने वाले अभियुक्त को दिल्ली से धर दबोचा।

द्वाराहाट निवासी एक युवती के साथ मारपीट, यौन उत्पीड़न व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर पैसों की मांग करने वाले अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने दिल्ली से धर दबोचा है। द्वाराहाट क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दिल्ली के दूसरे समुदाय के एक परिवार पर उनकी बेटी का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले मुस्लिम युवक उनकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है।

रविवार को द्वाराहाट थाने में दी तहरीर में एक व्यक्ति ने कहा कि समिरुल इस्लाम निवासी 308 पुरिया मोहल्ला तुगलकाबाद बदरपुर दक्षिणी दिल्ली ने मेरी पुत्री को शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया। वर्ष 2022 में समिरुल इस्लाम उनकी पुत्री के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क में आया और बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया। इस मामले में वाद मुकदमा किशोर अपराध न्यायालय में चला था।

- Advertisement -

समिरुल इस्लाम ने उनकी पुत्री से दोबारा संपर्क कर उसे शादी का झांसा देकर 25 नवंबर 2024 को अपने साथ दिल्ली ले गया। उसने उसका यौन शोषण, मारपीट, गालीगलौज की। आरोप है कि समिरुलं और उसकी मौसी मौसमी खातून और नाना खोकन सरकार व नांनी मेरी पुत्री पर इस्लाम धर्म कबूल करने और बदलकर मुस्लिम, नाम रखने का दबाव डाल रहे हैं। अब वह और उसका परिवार उनकी बेटी पर धर्म बदलने या 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाकर मारपीट करते हैं। बेटी की स्थिति को देखते हुए वह उसे घर लेकर आ गए हैं। दिल्ली से वह लोग रोज फोन कर जान से मारने की धमकी और रुपयों की मांग कर रहे हैं।

थाने में प्राथमिकी दर्ज होने पर एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर द्वाराहाट पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए दिनांक 03/08/2025 को युवती से मारपीट व यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी समीरुल इस्लाम पुत्र सदिकुल इस्लाम निवासी ट्रांसफार्मर छुरिया मौहल्ला ग्राम तुगलकाबाद को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया और आज दिनांक 4 अगस्त 2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्यवाही की गई है। विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।

 

TAGGED:Almora NewsAlmora Policedwarahat ki ladki ka Dharm parivartanDwarahat NewsRanikhet News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत के कारचूली में खस्ताहाल स्कूल भवन में शिक्षा ले रहे हैं नौनिहाल। भवन कब हो जाए धराशायी कोई नहीं जानता।
Next Article वाहन की टक्कर से गाय के पिछले पैरों पर आई गंभीर चोट, गौ सेवको – पशु प्रेमियों से है मदद की दरकार।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रानीखेत में स्कूली बच्चों, नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर।
  • चुनावी खींचतान से खिन्न व्यापार मंडल रानीखेत के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी और जिला महामंत्री आरपी पांडे ने दिया इस्तीफा। व्यापारिक राजनीति में मची हलचल।
  • टैक्सी स्टैंड के पास फंसे बैल को संयुक्त टीम ने सुरक्षित निकाला
  • कुमाऊँ टैक्सी महासंघ की दो टूक चेतावनी, तीन दिन में समाधान नहीं तो होगा चक्काजाम।
  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

मिडिल ईस्ट संकट के चलते गहराने लगा है रसोई गैस का संकट, सरकार ने कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की।

कुमाऊँ न्यूज़

होली के बाद बड़ी संख्या में लौट रहें हैं लोग, दुर्घटना रोकने को पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान।

कुमाऊँ न्यूज़

अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह उतरे क्रिकेट के मैदान में, 50 बॉल में नाबाद 101 रन बनाकर अपनी टीम को दिलाई शानदार जीत। पूरी खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में।

कुमाऊँ न्यूज़

मेरे अंग बेचकर एसएसपी और पुलिस वालों को दे देना, किसान ने अपने सर पर गोली मारकर की आत्महत्या, विपक्ष ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account