
मिडिल ईस्ट संकट के चलते गहराने लगा है रसोई गैस का संकट, सरकार ने कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की।
उत्तराखंड में वर्तमान में आम जनता को रसोई गैस (LPG) की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कई शहरो में दो दिनों का बैकलॉग हो गया है। मिडिल ईस्ट संकट के कारण सरकार ने सप्लाई बाधित होने से कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई है। कमर्शियल LPG सिलेंडरों की बुकिंग और सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी है ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता मिले।

कई उपभोक्ताओं को रसोई गैस की सप्लाई में बाधा के कारण डिलीवरी में देरी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि बुकिंग नंबर भी ठीक से काम नहीं कर रहे। पर्वतीय क्षेत्रों में लोग संभावित संकट से चिंतित होकर पहले से ही गैस भरवा रहे हैं। जबकि सरकार ने जिला पूर्ति अधिकारी ने लोगों से धैर्य रखने और अनावश्यक बुकिंग न करने की अपील की है, तथा जल्द ही बैकलॉग समाप्त करने की बात कही है। केंद्र सरकार ने रिफाइनरियों को LPG उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
केंद्र सरकार ने रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) पूरे देश में लागू कर दिया है। यह कदम रिफाइनरियों को LPG उत्पादन बढ़ाने और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के लिए उठाया गया है। इसके अंतर्गत रसोई गैस के अवैध भण्डारण पर ७ साल तक की सजा का प्रावधान है।

