
ज्योति अधिकारी को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने ख़ारिज की जमानत याचिका, 4 और केस दर्ज हुए, मुश्किल बढ़ना तय।
बीती रात 11 बजे जेल भेजी गई व्लॉगर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है, बल्कि वो अब और भी कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं। आज उनकी जमानत याचिका कोर्ट ख़ारिज कर दी। हल्द्वानी में हुई FIR के बाद अब रुद्रपुर, खटीमा. सितारगंज., अल्मोड़ा में भी उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गयी है। इन मामलों में भी ज्योति अधिकारी की संभावित गिरफ्तारी की आशंका बनी हुई है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड के लिए सीबीआई जांच की मांग किये जाते समय हथियार लहराने और पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं तथा धार्मिक मान्यताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में ज्योति को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आज उनके वकीलों द्वारा कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी लेकिन नैनीताल पुलिस और सरकारी वकीलों की मजबूत पैरवी के चलते ज्योति अधिकारी की जमानत ख़ारिज कर दी गयी। केस पुलिस ने कोर्ट में तर्क दिया कि दर्ज होने के बाद भी गवाह और वादिनी को वीडियो बनाकर धमकाया गया है जिससे ज्योति की जमानत ख़ारिज हो गई। जिसके बाद अब फिलहाल ज्योति को जेल में ही रहना होगा।
