
11 जनवरी के बाजार बंद को लेकर प्रेस वार्ता, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा बाजार बंद नहीं होगा।
विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा कल 11 जनवरी को उत्तराखंड में प्रदेश बन्द का आह्वान किया गया था जिस पर उत्तराखंड में व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने हल्द्वानी में एक प्रेस वार्ता कर कहा है कि कल बाजार बंद नहीं होगा।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग को पूरा कर दिया है ऐसे में अब बाजार बंद करने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है इसलिए कल 11 जनवरी को बाजार बंद नहीं होगा।वही कई संगठन अभी भी सोशल मीडिया पर प्रदेश बंद को लेकर अपील कर रहे हैं, जिससे इस सम्बन्ध में भ्रम की स्तिथि बन रही है।
