
हादसे के इंतज़ार में कैंट प्रशासन, केमू स्टेशन में खुला गड्ढा दे रहा किसी बड़े हादसे को निमंत्रण।
रानीखेत के केमू स्टेशन में एक विशाल गड्ढा किसी बड़े हादसे को दावत देता दिखाई दे रहा है लेकिन आश्चर्य की बात है कि इस गड्ढे को खोदने वाला कैंट प्रशासन आँखे मूँद कर बैठा है।
पिछली बरसात में रानीखेत के केमू स्टेशन में नाला चौक होने से बरसात का पानी सड़क से होता हुआ सुभाष चौक में घुस गया था। जिसके बाद कैंट बोर्ड द्वारा नाले की सफाई के लिए यहाँ पर एक बड़ा गड्ढा खोद कर नाले की सफाई की गई और सुभाष चौक की जनता को इस मुसीबत से मिक्ति दिलाई गई। लेकिन इसके बाद कैंट बोर्ड ने इसकी तरफ अपनी आँखे मूँद ली।

तब से अब तक इस गड्ढे में गिर कर 2 गाय भी चोटिल हो चुकी हैं। वही इस जगह पर प्रतिदिन सैकड़ो लोग भी टैक्सी लेने के लिए इसके पास से गुजरते है, तथा सुलभ शौचालय होने के कारण बहुत सारे लोग गढ्ढे तक पहुंचते हैं। ऐसे में कभी लड़खड़ा कर या रात के अँधेरे में या धुंध होने से कभी भी इस गड्ढे में गिर कर हादसे का शिकार हो सकता है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन और कैंट बोर्ड के इस तरफ आँखे मूँद कर बैठना आश्चर्यजनक है। ना तो यहाँ पर कोई रेलिंग लगायी गयी है ना ही गड्ढे को ढंककर कोई सुरक्षा उपाय किये गए हैं, जबकि यह रानीखेत का मुख्य स्थान है।
VIDEO :
