
आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी को CBSE ने किया सम्मानित
रानीखेत, 4 मई 2026: शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) देहरादून क्षेत्र ने ‘श्रेष्ठ संसाधन व्यक्ति’ का प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में मान्यता प्राप्त संसाधन व्यक्ति के रूप में उनके समर्पित सेवा, शिक्षकों को सशक्त बनाने वाले प्रभावी प्रशिक्षण सत्रों और उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। समारोह डीपीएस हरिद्वार में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि मनोज कुमार श्रीवास्तव (CBSE प्रशिक्षण इकाई निदेशक) और मनीष कुमार त्यागी (देहरादून उत्कृष्टता केंद्र संयुक्त निदेशक) ने उन्हें सम्मानित किया।
कमलेश जोशी के नेतृत्व में स्कूल ने शिक्षा गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया है और शिक्षण पद्धतियों में नवाचार को बढ़ावा दिया है। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।
