
फायर स्टेशन रानीखेत ने मॉक ड्रिल कर बताए अग्नि सुरक्षा के उपाय, लोगों को किया जागरूक।
फायर स्टेशन रानीखेत द्वारा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान रानीखेत में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में बेसिक जानकारियां देकर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। इस दौरान संस्थान में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य स्टाफ को डेमो के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडर से आग लगने, शॉर्ट सर्किट सहित अन्य कारणों से उत्पन्न आग से बचाव एवं आग बुझाने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी गई।

अग्निशमन टीम द्वारा आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों, प्राथमिक प्रतिक्रिया, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग एवं सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही डेमोट्रेशन के माध्यम से आगजनी अथवा आपदा की स्थिति में त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य करने की जानकारियां दी गयी।

