Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > अग्निवीरों के कौशल विकास हेतु उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवं कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर, रानीखेत के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

अग्निवीरों के कौशल विकास हेतु उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवं कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर, रानीखेत के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी December 12, 2025 2 Min Read
Share

अग्निवीरों के कौशल विकास हेतु उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवं कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर, रानीखेत के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) एवं कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर (KRC), रानीखेत के मध्य आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता सैन्य समुदाय, विशेषकर अग्निवीरों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा एवं आधुनिक कौशल विकास के अवसर प्रदान करेगा।

कार्यक्रम का संयोजन KRC के कमांडेंट, ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव, VSM ने किया। उन्होंने अग्निवीरों के भविष्योन्नति हेतु कौशल वर्धन पाठ्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय से राज्य प्रबंधन, आतिथ्य प्रबंधन, डिजिटल साक्षरता एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित पाठ्यक्रम विकसित कर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उनका उल्लेख था कि आधुनिक कौशलों से अग्निवीरों को सेवा काल एवं सेवा उपरांत श्रेष्ठ व्यावसायिक अवसर प्राप्त होंगे।

- Advertisement -

उक्त समझौते पर उत्तराखंड के राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों संस्थानों को बधाई दी। उन्होंने इसे सैन्य समुदाय के शिक्षा एवं कौशल उन्नयन के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी एवं दूरदर्शी पहल बताया। कुलपति प्रो. लोहनी ने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय इन पाठ्यक्रमों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करेगा तथा सैन्य समुदाय के शैक्षणिक उत्थान हेतु सतत सहयोग सुनिश्चित करेगा। यह समझौता सैनिकों एवं अग्निवीरों के लिए शिक्षा एवं कौशल विकास का नया द्वार खोलेगा।

समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह में विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, प्रो. गिरिजा पांडे, निदेशक (RSD), खेमराज भट्ट कुलसचिव, डॉ. जे. एस. रावत क्षेत्रीय निदेशक रानीखेत, स्मति रुचि आर्या, सहायक क्षेत्रीय निदेशक रानीखेत उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत के नगर क्षेत्र में घूमते तेंदुवे का वीडियो हुआ वायरल, लोगों के बीच दहशत का माहौल।
Next Article सरकार की अतिक्रमण कार्यवाई पर लाचारी और गुस्से से भरी 100 वर्षीय बुड्ढी अम्मा बोलीं, “अगर शासन-प्रशासन के पास हमारे देश में हमारी जगह नहीं है, तो हमें पाकिस्तान भेज दो।”
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

विधायक नैनवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ देखा बजट का प्रसारण, बजट पर चर्चा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, 25 साल बाद एक ही दिन में मिल गया बिजली कनेक्शन, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लिया खबर का संज्ञान।

रानीखेत न्यूज़

गरीब दलित विधवा महिला को 25 साल में भी बिजली नहीं दे सकी सरकार, मंत्री रेखा आर्य की विधानसभा में दलित महिला की नहीं हो रही सुनवाई।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में में इस बार भी फागोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा, बाजार में निकलेगी शोभा यात्रा, स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?